फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination in six sessions at four centers today

आज चार केंद्र पर छह सत्रों में टीकाकरण

Wed, 03 Feb 2021 11:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
Vaccination in six sessions at four centers today
केंद्रों पर भिजवाई गई वैक्सीन, लाभार्थियों को मेसेज भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में आज चार केंद्रों पर छह सत्रों में कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी केंद्रों पर वैक्सीन भिजवा दी गई है और लाभार्थियों को टीकाकरण के मेसेज जारी कर दिए गए है। 678 स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ दीपा सिंह ने बताया कि टीकाकरण का माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। वैक्सीनेटर, मोबिलाइजर व सुरक्षा कर्मियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है। लाभार्थियों को मेसेज भेजकर स्थान और समय के बारे में जानकारी दे दी गई। सभी केंद्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त रहेंगे।
विज्ञापन

15 को होगा छूटे व दूसरे चरण का टीकाकरण
बागपत। जिले में प्रथम चरण में 16 जनवरी को 13 लाभार्थी, 22 जनवरी को 136 लाभार्थी, 28 जनवरी को 272 लाभार्थी और 29 जनवरी को 243 लाभार्थियों ने टीकाकरण नहीं कराया था। इन स्वास्थ्यकर्मियों का टीकाकरण कराने के लिए उनका ब्योरा कोविन पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया है। सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि प्रथम चरण में 664 लाभार्थियों का टीकाकरण नहीं हो पाया है। छूटे लाभार्थियों और प्रथम चरण में टीकाकरण कराने वाले स्वास्थ्य कर्मियों का 15 फरवरी को टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज इन केंद्रों पर होगा टीकाकरण
केंद्र का नाम सत्र लाभार्थी
सीएचसी बागपत दो 202
सीएचसी बड़ौत दो 245
आस्था अस्पताल एक 111
सीएचसी खेकड़ा एक 120
कुल छह 678
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed