फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination faded before voting in the district

जिले में मतदान के आगे फीका पड़ गया टीकाकरण

Mon, 19 Apr 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Vaccination faded before voting in the district
बागपत। लोकतंत्र के पर्व में सोमवार को कोरोना टीकाकरण पिछड़ गया। जिले में सात सत्रों में 39 फीसदी लाभार्थियों ने ही टीकाकरण कराया। बिनौली में लगाए गए सत्र में एक भी लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए नहीं पहुंचा। हालांकि सोमवार को बड़ौत में लक्ष्य के सापेक्ष 110 फीसदी लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

सोमवार को लोकतंत्र के पर्व में मतदाताओं ने अधिक से अधिक अपने मतों का प्रयोग किया। मतदान के चलते सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन काफी कम रहा। बिनौली सीएचसी पर लगाए गए सत्र में एक भी लाभार्थी टीकाकरण कराने के लिए नहीं पहुंचा। हालांकि मतदान के साथ टीकाकरण कराने में लोगों ने उत्साह दिखाया। बड़ौत सीएचसी पर लक्ष्य के सापेक्ष 110 फीसदी लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि सोमवार को सात सत्रों में सात सौ लाभार्थियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इनमें से 280 लाभार्थी ही टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचे।
विज्ञापन

जिले में ऐसे हुआ टीकाकरण
ब्लॉक लक्ष्य टीकाकरण
बागपत 200 80
बड़ौत 100 110
बिनौली 100 00
छपरौली 100 40
खेकड़ा 100 40
पिलाना 100 10
कुल 700 280
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed