फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Vaccination being affected due to lack of vaccine

वैक्सीन के अभाव में प्रभावित हो रहा टीकाकरण

Fri, 16 Apr 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Vaccination being affected due to lack of vaccine
बागपत। जिले में कोरोना वैक्सीन के अभाव में कोरोना संक्रमण का टीकाकरण प्रभावित हो रहा है। वैक्सीन कम मिलने के कारण लोग क्रेंद्रों से लौटने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जिले में बृहस्पतिवार को लखनऊ से 6900 डोज की सप्लाई मिली है। वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर ही जिले में टीकाकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

जिले में दस अप्रैल को वैक्सीन का स्टॉक समाप्त हो गया था। इसके बाद 11 अप्रैल को टीकाकरण कराने के लिए मेरठ से एक हजार डोज मंगवाई गई थी। 12 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग को 15 हजार कोरोना की डोज मिली। अब जिले में फिर से कोरोना की डोज कम होने की संभावना बन रही है। जिले में बृहस्पतिवार को लखनऊ से छह हजार नौ सौ डोज उपलब्ध कराई गई है। वैक्सीन की कम डोज मिलने के कारण जिले में वैक्सीनेशन प्रभावित हो रहा है और टीकाकरण कराने के लिए केंद्रों पर पहुंचने वाले लोगों को वापस लौटने के लिए विवश होना पड़ रहा है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि जिले में वैक्सीन की कम सप्लाई मिल रही है। कम वैक्सीन मिलने के कारण प्लान के आधार पर वैक्सीनेशन नहीं हो पा रहा है। बृहस्पतिवार को लखनऊ से चार हजार तीन सौ डोज कोविशील्ड और दो हजार छह सौ कोवैक्सीन की डोज मिली है। उपलब्धता के आधार पर ही वैक्सीनेशन कराया जा रहा है। वैक्सीन के अभाव में कुछ केंद्रों से लोग बिना टीकाकरण कराएं लौटने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed