{"_id":"5e3718098ebc3e7d5a7cc70c","slug":"vacation-of-officer-employees-engaged-in-board-examination-canceled-baghpat-news-mrt466788487","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा में लगे अधिकारी-कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा में लगे अधिकारी-कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द
बागपत। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी बोर्ड परीक्षा में लगाई गई है उनका अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। इस बाबत मुख्य सचिव ने आदेश जारी कर दिए हैं। परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी अनिवार्य है।
बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार निरीक्षण के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी की गई है। हर केंद्र और जिले के कंट्रोल रूम में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए गए हैं, जिन्हें लखनऊ से कनेक्ट किया गया है। शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा खुद निगरानी कर रहे हैं। मुख्य सचिव ने अवकाश पर रोक लगाते हुए पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए परीक्षा के समय और अवकाश पर रोक रहेगी। परीक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। अगर विशेष मामला है तो उसकी जांच की जाएगी। डीआईओएस ओमदत्त सिंह ने आदेशों की पुष्टि की है।
एक मिनट भी बंद नहीं होंगे सीसीटीवी
बागपत। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि एक मिनट भी सीसीटीवी कैमरे बंद नहीं किए जाएंगे। केंद्रों पर वॉयस रिकार्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।