फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Urea stocks have been depleted for a week; farmers rushed in when the delivery truck arrived, yet returned empty-handed.

Baghpat News: एक सप्ताह से यूरिया खत्म, गाड़ी आने पर दौड़े किसान, फिर भी खाली हाथ लौटे

Sun, 05 Apr 2026 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Urea stocks have been depleted for a week; farmers rushed in when the delivery truck arrived, yet returned empty-handed.
बिनौली। बिनौली में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति पर एक सप्ताह बाद यूरिया की गाड़ी आई तो दस गांवों के किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली व बाइकों को लेकर यूरिया लेने के लिए दौड़ पड़े। वहां काफी लंबी लाइन लग गई और यूरिया दोबारा से खत्म होने पर कई घंटे इंतजार करने के बाद काफी किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा। किसानों ने यूरिया नहीं मिलने पर रोष जताया। अब सोमवार को दोबारा गाड़ी आने पर किसानों को यूरिया मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बिनौली में बहुउद्देश्यीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति से दस गांवों बिनौली, जिवाना, माल माजरा, दादरी, पिचोकरा, शेखपुरा, गढ़ीदुल्ला मुकीमपुरा, सिरसलगढ़, दरकावदा के किसान जुड़े हैं। यहां 27 मार्च को यूरिया की गाड़ी आई थी, जो तभी खत्म हो गई थी। एक सप्ताह से किसान यूरिया आने का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार की शाम को यूरिया की एक गाड़ी आई और शनिवार को यूरिया आने की सूचना किसानों को दी गई। सूचना मिलते ही शनिवार की सुबह दो सौ से अधिक किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली, बुग्गी व बाइकों से यूरिया लेने के लिए समिति पर पहुंच गए। यूरिया लेने के लिए काफी लंबी लाइन लग गई और किसान दोपहर तीन बजे तक लाइन में लगे रहे। किसानों की भीड़ के कारण कर्मचारियों को बीच में काम भी बंद करना पड़ा। बाद में किसानों को समझाकर लाइन में लगाया, लेकिन काफी संख्या में किसान यूरिया मिलने से वंचित रह गए। इससे किसानों में रोष फैल गया। किसानों को खाली हाथ समिति से वापस लौटना पड़ा। अब सोमवार को उन्हें गाड़ी आने पर ही यूरिया मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

--


समिति पर समय से नहीं आता है यूरिया किसान
किसान हरेंद्र सोलंकी, संजय कुमार, जितेंद्र उज्ज्वल, प्रमोद, नगेंद्र, अरविंद, विनय धामा, देवेंद्र सिंह, अनिल आदि ने बताया कि समिति पर समय से यूरिया नहीं आने के कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार समिति के प्रबंध निदेशक से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि जल्द ही किसानों को यूरिया नहीं मिला तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--



किसान स्टॉक न लगाएं: इंदु सिंह
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक इंदु सिंह ने किसानों से कहा कि वह जरूरत के हिसाब से यूरिया लें और स्टॉक न लगाएं। किसी भी किसान को यूरिया के लिए परेशानी नहीं होगी और समिति पर जल्द ही यूरिया भेजा जाएगा। इसके लिए सभी समितियों से ब्योरा लिया जा रहा है और किसानों से भी समिति का सहयोग करने की अपील की।

--
वर्जन



यूरिया की एक गाड़ी थी, जो खत्म हो गई। जिन किसानों को यूरिया नहीं मिला है उन्हें सोमवार को दिया जाएगा। किसानों की अधिक भीड़ होने के कारण यूरिया कम रह गया। संजय कुमार, प्रबंध निदेशक बिनौली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed