फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over the refusal of the young man two days before the wedding

शादी से दो दिन पहले ही युवक के इनकार पर हंगामा

Sat, 13 Nov 2021 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Uproar over the refusal of the young man two days before the wedding
बड़ौत (बागपत)। शादी से दो दिन पूर्व ही युवक ने शादी से इनकार कर दिया। युवती के परिजनों ने कोतवाली में युवक के विरुद्ध तहरीर दे दी। सूचना पर युवक के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच गहमागहमी रही। गणमान्य लोगों ने कोतवाली में ही दोनों पक्षों का समझौता करा दिया।
विज्ञापन

शबगा गांव निवासी एक युवती की शादी बड़ौत नगर निवासी एक युवक के साथ तय हुई थी। 15 नवंबर को युवक को बारात लेकर जाना था। युवक ने युवती पर एक अन्य युवक से गांव मेें बारात लाने पर गोली से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए शादी करने से इनकार कर दिया। इसका पता चलते युवती पक्ष के लोग कोतवाली पहुंच गए। दहेज में कार और पांच लाख नगदी मांगने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में युवक के खिलाफ तहरीर दे दी। सूचना पर युवक पक्ष के लोग भी पहुंचे गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर कहासुनी हुई और काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। तभी शबगा व बड़ौत नगर के कुछ गणमान्य लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह दोनों पक्षों का समझौता कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवक के खिलाफ तहरीर दी गई थी, लेकिन बाद मेें दोनों पक्ष समझौता करने पर राजी हो गए थे। कोई भी पक्ष कानूनी कार्रवाई नहीं चाहता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed