फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over talking about spreading infection

संक्रमण फैलाने की बात कहने पर हंगामा

Thu, 04 Jun 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Uproar over talking about spreading infection
बड़ौत। मोहल्ला ठाकुर द्वार स्थित एक सराफ की दुकान पर बृहस्पतिवार की दोपहर दूसरे वर्ग के कुछ लोग पहुंचे। लोगों ने परिवार में नौ जून को लड़की की शादी होना बताते हुए ज्वैलरी दिखाने की बात कहीं। आरोप है कि दुकानदार ने देश में कोरोना संक्रमण फैलाने की बात कहते हुए उन्हें दुकान से बाहर जाने के लिए कह दिया। इससे दुकान पर आए लोग नाराज हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। उनके पक्ष के कुछ लोग भी वहां पहुंचे और दुकानदार के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। मामला बढ़ता देख दुकानदार ने भी फोन कर व्यापारियों को मौके पर बुला लिया। इससे मामला गरमा गया। इसकी सूचना मिलते ही कोतवाल अजय शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख भीड़ तीतर-बीतर हो गई। इस संबंध में कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि दुकानदार और कुछ लोगों में मतभेद हो गया था। दोनों के बीच समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed