फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over private school operator's arbitrariness

निजी स्कूल संचालक की मनमानी को लेकर हंगामा

Sun, 11 Oct 2020 10:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Uproar over private school operator's arbitrariness
बड़ौत में कोताना रोड़ पर एक निजी स्कूल संचालक पर मनमानी का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर विरोध जताते पैर - फोटो : BARAUT
निजी स्कूल संचालक की मनमानी को लेकर हंगामा
विज्ञापन

..
बड़ौत। नगर के एक निजी स्कूल संचालक पर मनमानी का आरोप लगाकर रविवार को कोताना रोड पर पैरेंट्स टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों व अभिभावकों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी अभिभावकों की नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों को शिकायत देकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए।

रविवार को काफी संख्या में एसोसिएशन के कार्यकर्ता व अभिभावक कोताना रोड स्थित निजी स्कूल के बाहर पहुंचे और हंगामा कर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि कोरोना काल के चलते जब अधिकांश स्कूल व कॉलेज बंद है तो फिर फीस के लिए अभिभावकों का स्कूल संचालक द्वारा फोन कर उत्पीड़न क्यों किया जा रहा है। बच्चों को नाम काट देने की धमकी दी जा रही है। बाद में सूचना पर पहुंचे कोतवाल अजय शर्मा ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव प्रवीण कुमार, जिला पंचायत सदस्य अनुज दांगी, सर्वेश कुमार, रतन सिंह, रविन्द्र मान, वीरेंद्र मान, संजीव मान, दीपक डांगी, सोनू कुमार, अरविंद कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed