फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over opening of shops, police personnel surrounded

दुकानें खोलने पर हंगामा, पुलिस कर्मियों को घेराव

Fri, 19 Jun 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Uproar over opening of shops, police personnel surrounded
बड़ौत में कंटेनमेट जोन में दुकान खुलने की सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों का घेराव करते दुकानदार ? - फोटो : BARAUT
बड़ौत। नगर के कंटेनमेट जोन बाजार पुलिस चौकी क्षेत्र में शुक्रवार को कई दुकानें खुली थी। कई के शटर बाहर से बंद थे लेेकिन अंदर दुकानदार और ग्राहक मौजूद थे। इसकी सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने जब नाम पता पूछना शुरू किया तो दुकानदारों ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला बढ़ने की सूचना पर एसएसआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती के साथ भीड़ व दुकानदारों को वहां से हटाया।
विज्ञापन

कई रोज से कोतवाल अजय शर्मा को सूचना मिल रही थी कि बाजार पुलिस चौकी के नजदीक कंटेनमेंट जोन में कुछ दुकानदार बिना अनुमति के दुकान खोलकर संक्रमण को बढ़ावा दे रहे है। इस पर शुक्रवार को कोतवाल ने बाजार पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा नसीम अहमद व कांस्टेबल मोनू शर्मा व नंदकिशोर को मौके पर भेजकर जांच कराई तो चार-पांच बंद दुकानों के शटर उठाने पर अंदर ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। इस पर दरोगा नसीम अहमद के कहने के बाद कांस्टेबल मोनू शर्मा ने मौके की वीडियोग्राफी बनानी शुरू की तो काफी संख्या में दुकानदार एकत्र हो गए। पुलिस का घेराव करते हुए उल्टा उनकी ही वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस दौरान पुलिसकर्मियों और दुकानदारों के बीच नोंकझोंक भी हुई। मामला बढ़ने की सूचना कोतवाली से एसएसआई धुरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और सख्ती से दुकानदार व भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन

कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि कंटेनमेट जोन में किसी प्रकार की लापरवाही व बिना अनुमति दुकान खोलना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कई दुकानदारों को चिह्नित कर लिया गया है, जल्द ही उनके चालान काटेे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed