{"_id":"5f679acb8ebc3e0df244c541","slug":"uproar-over-indecent-behavior-from-businessman-in-meeting-baghpat-news-mrt5022555148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैठक में व्यापारी से अभ्रद व्यवहार पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैठक में व्यापारी से अभ्रद व्यवहार पर हंगामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। साप्ताहिक बैठक में एक व्यापारी से अभद्र व्यवहार करने पर हंगामा खड़ा हो गया। बैठक का बहिष्कार कर कुछ व्यापारियों ने नाराजगी व्यक्त की।
रविवार को स्वर्णकार धर्मशाला में साप्ताहिक बैठक का आयोजन किया गया। आरोप है कि बैठक में पहुंचे व्यापारी कुलभूषण जैन के साथ कुछ लोगों ने अभद्र व्यवहार कर दिया। इसके विरोध में वेलफेयर व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष नंदलाल डोगरा व व्यापार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेंद्र वर्मा, अजय गोपी, संजय रूहेला, अनिल गुप्ता, दीपक सिंधी, शिवकुमार, लवी जैन, राकेश जैन ने नाराजगी व्याप्त कर साप्ताहिक बैठक का बहिष्कार कर दिया।
अब रविवार को होगी साप्ताहिक बैठक
बागपत। स्वर्णकार धर्मशाला में देर शाम हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि व्यापार एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ रविवार को पुन: साप्ताहिक बैठक के लिए विचार किया जाएगा। बैठक का निर्णय सभी के लिए मान्य होगा। व्यापारियों ने एसडीएम से मिलकर बैठक की अनुमति ली थी। बैठक में मनोज वर्मा, दिनेश वर्मा, विक्की चौधरी, टेलर मुनीर, अभिषेक जैन, बॉबी चौहान, राजेश खुराना, सफीक सलमानी, मानक चंद जैन, मिटठन लाल वर्मा, आनंद चौहान, मेहरबान कुरैशी, असद टेलर, प्रेम गुलियानी, पप्पू वर्मा, जाकिर आदि मौजूद रहे।