फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar over death of woman during treatment, commotion of people

Baghpat News: उपचार के दौरान महिला की मौत पर हंगामा, लोगों का हंगामा

Thu, 30 Mar 2023 01:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Thu, 30 Mar 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Uproar over death of woman during treatment, commotion of people
बड़ौत। नगर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान गत देर रात्रि महिला की मौत हो गई। इसको लेकर परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी अस्पताल कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बड़का गांव निवासी सोनू ने अपनी पत्नी अनीता (30) को मंगलवार को पेट दर्द के चलते नगर के एक निजी नर्सिंगहोम में भर्ती कराया था। लेकिन उपचार के दौरान मंगलवार देर रात्रि महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि उन्होंने चिकित्सकों से मौत का कारण पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जिसके बाद परिजनों ने चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी अस्पताल के कर्मियों से नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। सूचना पर इंस्पेक्टर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत किया। इस दौरान जब पुलिस महिला के शव को पीएम के लिए भेजने लगी तो परिजनों ने पीएम कराने और किसी प्रकार की कार्रवाई कराने से मना कर दिया। परिजन बिना कार्रवाई के ही महिला का शव लेकर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सविरतन गौतम ने बताया कि अस्पताल में महिला की मौत पर चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया था। बाद में परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने और कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया। फिर भी इस संबंध में कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed