फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar outside Tehsil, fight in front of CO

Baghpat News: तहसील के बाहर हंगामा, सीओ के सामने मारपीट

Fri, 30 Dec 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Uproar outside Tehsil, fight in front of CO
बागपत। तहसील के बाहर शुक्रवार दोपहर एक-दूसरे पर टिप्पणी करने को लेकर अधिवक्ता आपस में भिड़ गए। बीच बचाव कराने पहुंचे सीओ के सामने भी दोनों पक्ष काफी देर तक हंगामा चलता रहा। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

तहसील के बाहर शुक्रवार को महिला अधिवक्ता के साथ एक अधिवक्ता का एक दूसरे पर टिप्पणी करने को लेकर विवाद हो गया। बताया कि जिनके बीच देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। महिला अधिवक्ता ने बताया कि वह तहसील के बाहर खड़ी हुई थी, तभी दूसरे अधिवक्ता ने उसके डंडे से हमला कर घायल कर दिया, जिससे वह बेहोश हो गई।
विज्ञापन

उधर एक अन्य महिला अधिवक्ता के साथ भी हाथापाई हुई। कार्यालय के पास हंगामा होने पर सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे, लेकिन झगड़ा शांत नहीं हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक अधिवक्ता को हिरासत में लेकर कोतवाली आ गई। अधिवक्ताओं में मारपीट होने पर तहसील के बाहर काफी देर लोगों की भीड़ लगी रही। घायल महिला अधिवक्ता का सीएचसी में उपचार कराया। उधर दूसरे अधिवक्ता का कहना है कि उस पर धार्मिक टिप्पणी की गई। जिसका उन्होंने विरोध किया। मारपीट का आरोप गलत है। सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने पर मामले में जांच कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीच बचाव करा रहे सीओ का मोबाइल टूटा
सीओ देवेंद्र कुमार शर्मा अधिवक्ताओं में बीच बचाव कराते रहे, जहां सीओ देवेंद्र शर्मा का मोबाइल फोन हाथ से छूटकर जमीन पर गिरकर टूट गया। वहीं मारपीट के मामले में हिरासत में लिए गए अधिवक्ता को एक महिला अधिवक्ता ने खींचने की कोशिश की। पुलिसकर्मी अधिवक्ता को लेकर कोतवाली आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed