फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar on farmers' committee for not getting sugarcane slip

गन्ना पर्ची न मिलने पर किसानों का समिति पर हंगामा

Tue, 17 Nov 2020 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
Uproar on farmers' committee for not getting sugarcane slip
बड़ौत गन्ना समिति में झगड़े की घटना के बाद पुछताछ करते पुलिसकर्मी। - फोटो : BARAUT
सुपरवाइजर व अन्य कर्मचारियों से नोकझोंक, सुपरवाइजर ने लगाया मारपीट का आरोप
विज्ञापन

बड़ौत। बकाया गन्ना भुगतान की समस्या से जूझ रहे किसानों ने गन्ना पर्चियां न आने के विरोध में मंगलवार को बड़ौली रोड़ स्थित गन्ना समिति पर जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसान और कर्मचारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सुपरवाइजर ने कुछ किसानों पर मारपीट करने का आरोप भी लगाया। हालांकि बाद मेें पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया।

सिनौली, ख्वाजा नंगला व शबगा गांव के काफी संख्या में किसान मंगलवार को गन्ना समिति बड़ौली रोड़ पर पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। देवेन्द्र, पुष्पेन्द्र, आजाद, जयवीर, प्रमोद, अशोक, रूकमपाल, ऋषिपाल, सुभाष आदि किसानों ने कहा कि समिति द्वारा नियमित रूप से पर्चियां नहीं भेजी जा रही हैं। गेहूं बुवाई के लिए खेत खाली नहीं हो रहे हैं। सुपरवाइजर से शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। इन आरोपों के साथ किसानों ने हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल का कहना था कि मारपीट के मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आयी है। सुपरवाइजर सविन्द्र बरवन का कहना था कि सिनौली गांव के कुछ किसानों ने पहले मारपीट की और बाद में जान से मारने की धमकी दी। डिप्टी विवेक कुमार चौधरी का कहना था कि सुपरवाइजर से मारपीट का मामला सामने आया है। किसानों को किसी सरकारी कर्मचारी के साथ मारपीट नहीं करनी चाहिए, यदि किसी किसान की शिकायत है तो वह उच्चाधिकारियों से मिलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed