{"_id":"602bddd58ebc3ee8ed397d7e","slug":"uproar-on-eastern-peripheral-expressway-for-fastag-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत: फास्टैग पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हंगामा, वाहनों की लगी लंबी कतारें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: फास्टैग पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर हंगामा, वाहनों की लगी लंबी कतारें
Tue, 16 Feb 2021 08:29 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 16 Feb 2021 08:29 PM IST
सार
- लगभग 250 वाहन चालकों से वसूला गया दोगुना टोल टैक्स
- कैश की कतार में वाहनों की रही भीड़, चालकों को जागरूक भी किया गया
विज्ञापन
फास्टैग को लेकर टोल कर्मियों से नोकझोंक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फास्टैग अनिवार्य कर दिए जाने से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां स्थित मिनी टोल प्लाजा पर दिनभर हंगामा रहा। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं था, उनसे दोगुना टोल वसूला गया। कई वाहन चालकों ने हंगामा भी किया। जाम की स्थिति भी बनीं रही। करीब ढाई सौ वाहनों से दोगुना टोल वसूला गया।
विज्ञापन
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां में टोल प्लाजा है। एग्जिट होने वाले वाहनों से टोल वसूला जाता है। एनएचएआई ने फास्टैग अनिवार्य कर दिया है, जिस कारण मंगलवार को यहां दिनभर हंगामे की स्थिति बनीं रही। बिना फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना टोल वसूला गया है।
विज्ञापन
टोल पर जाम की स्थिति बनीं रही। टोल मैनेजर आशुतोष शुक्ला ने बताया कि नियमानुसार दोगुना टोल लिया जा रहा है। वाहन चालकों को फास्टैग के लिए जागरूक किया जा रहा है। ऐसे वाहन चालक भी आए हैं, जिन्होंने विभिन्न कंपनियों के फास्टैग भी यहां से खरीदे हैं।
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर लगेंगी मशीनें
मवी कलां स्थित मिनी टोल प्लाजा के एंट्री प्वाइंट पर मशीनें लगाने की प्रक्रिया चल रही है। वाहन जैसे ही एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए पहुंचेंगे, तब इस मशीन से यात्रा के संबंध में चालक पर्ची रिसीव करेंगे। पर्ची के बाद ही बैरियर से प्रवेश मिलेगा। अभी तक यह पर्ची कर्मचारी की ओर से ही जारी की जाती है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/