फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar of people troubled by dirt and broken road

गंदगी और टूटी सड़क से परेशान लोगों का हंगामा

Mon, 01 Aug 2022 11:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Uproar of people troubled by dirt and broken road
बड़ौत। बड़का रोड पर वीर स्मारक इंटर कॉलेज के पास पड़ने वाली गंदगी और टूटी सड़क का निर्माण न होने पर सोमवार को लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि मांग पूरी न होने पर तहसील मुख्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

डॉ. इरफान मलिक, उमर जान खान, हाजी शकील सभासद, आशुतोष तोमर, हाफिज, हारून, यूनुस मुल्तानी, महीनुद्दीन, मुफ्ती सखाउल्लाह, मुफ्ती कलीम आदि ने बताया कि बड़का रोड पर वीर स्मारक इंटर कॉलेज की दीवार के पास गंदगी डाली जा रही है। जिस कारण लोगों व कॉलेज में आने वाले छात्र-छात्राओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों टूटी पड़ी बड़का रोड को लेकर भी आक्रोश जताया।
विज्ञापन

आरोप है कि इस संबंध में लिखित व मौखिक शिकायतों के बावजूद नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी अनदेखी कर रहे हैं। एसडीएम सुभाष सिंह ने ईओ से वार्ता कर समस्या का शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। मौके पर डॉ. इरफान रसीदिया, असलम मिर्जा, आरिफ कुरैशी, शाहनवाज कुरैशी, इंतजार अल्वी, इमरान अल्वी, एडवोकेट बुशरा भारती, बिलाल अल्वी, हाफिज सुबराती, हाफिज सलाउद्दीन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed