फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar of farmers on the notice of closure of purchasing center

क्रय केंद्र बंद करने की सूचना पर किसानों का हंगामा

Thu, 26 Mar 2020 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Uproar of farmers on the notice of closure of purchasing center
बड़ौत (बागपत)। मलकपुर चीनी मिल के गन्ना क्रय केन्द्र बंद होने की सूचना पर बड़ी संख्या में किसान मिल गेट पर गन्ना लेकर पहुंच गए। इससे गेट के बाद लंबी लाइन लग गई। किसानों ने हंगामा भी किया। देर शाम तक हंगामे की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

मलकपुर चीनी मिल के विभिन्न गांवों में 80 गन्ना क्रय केन्द्र है। बृहस्पतिवार को मिल अधिकारियों द्वारा गन्ना क्रय केन्द्रों को बंद किए जाने की सूचना पर बावली, बड़ौली व अन्य गांवों के किसान ट्रैक्टर-ट्राली व बुग्गियों में गन्ना लेकर मिल गेट पर पहुंच गए। इससे गेट के बाहर लंबी लाइन लग गई। किसानों ने हंगामा शुरू कर दिया। किसान मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष मुनेश बरवाला वहां पर पहुंचे और हंगामा किया। कहना था कि किसानों का गन्ना क्रय केंद्र पर सूख रहा है और खेतों में भी खड़ा है। ऐसी स्थिति मेें गन्ना क्रय केंद्र बंद किए जाने से किसान परेशान हो गया है। देर शाम तक वहां पर हंगामे की स्थिति बनी हुई थी।
विज्ञापन

इस संबंध में मिल के वाइस प्रेसिडेंट विपिन चौधरी ने बताया कि मिल के पास चीनी निर्माण करने का केमिकल व अन्य वस्तुओं का स्टॉक तीन दिन तक का ही है। यह वस्तुएं दूसरे स्टेट से आती है, जो लॉकडाउन के कारण आ नहीं रहा है। यहीं वजह है कि गन्ना क्रय केंद्रों को धीरे-धीरे बंद कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed