फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar in Tehsil Diwas for arrest of attackers in the wedding procession

Baghpat News: बरात में हमला करने वालों की गिरफ्तारी के लिए तहसील दिवस में हंगामा

Sun, 08 Dec 2024 12:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sun, 08 Dec 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Tehsil Diwas for arrest of attackers in the wedding procession
बागपत। मीतली से गाधी गांव में गई बरात में उत्पात मचाने और रोकने पर दूल्हे के परिवार वालों पर हमला करने के आरोपियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया। इस पर पीड़ित पक्ष ने तहसील दिवस में पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों को गिरफ्तार कराने की मांग की।
विज्ञापन

मीतली गांव के रहने वाले जोगेंद्र ने बताया कि 28 नवंबर को वह अपने भतीजे की बरात लेकर गाधी गया था। बरात में गांव के ही लीलू, दीपू, प्रिंस, अंश और अभिषेक ने उत्पात मचाया और महिलाओं की तरफ अश्लील इशारे किए। इस पर ग्रामीणों ने आपत्ति की तो उन्होंने सभी को समझाकर बरात से वापस भेज दिया। आरोप लगाया कि लीलू, दीपू, प्रिंस, अंश और अभिषेक ने गांव में फोन करके बंटी, बल्ली और 10-15 अज्ञात को बुलाकर हमला कर दिया।
विज्ञापन

इस मामले में कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया, लेकिन घटना के आठ दिन बीतने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। इस मामले में सीओ हरीश भदौरिया ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। सीओ का कहना है कि मुकदमे में जांच के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed