{"_id":"602c0d078ebc3ee9223467e7","slug":"uproar-in-mavi-kalan-on-fastag-long-queues-of-vehicles-baghpat-news-mrt525698880","type":"story","status":"publish","title_hn":"फास्टैग पर मवी कलां में हंगामा, वाहनों की लंबी-लंबी कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फास्टैग पर मवी कलां में हंगामा, वाहनों की लंबी-लंबी कतारें
विज्ञापन
बागपत के मवीकला टोल पर फास्टैग दिखाता चालक
- फोटो : BAGHPAT
बागपत। फास्टैग अनिवार्य कर दिए जाने से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के मवी कलां स्थित मिनी टोल प्लाजा पर दिनभर हंगामा रहा। जिन वाहनों पर फास्टैग नहीं था, उनसे दोगुना टोल वसूला गया। कई वाहन चालकों ने हंगामा भी किया। जाम की स्थिति भी बनीं रही। करीब ढाई सौ वाहनों से दोगुना टोल वसूला गया।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर मवी कलां में टोल प्लाजा है। एग्जिट होने वाले वाहनों से टोल वसूला जाता है। एनएचएआई ने फास्टैग अनिवार्य कर दिया है, जिस कारण मंगलवार को यहां दिनभर हंगामे की स्थिति बनीं रही। बिना फास्टैग वाले वाहनों से दोगुना टोल वसूला गया है। टोल पर जाम की स्थिति बनीं रही। टोल मैनेजर आशुतोष शुक्ला ने बताया कि नियमानुसार दोगुना टोल लिया जा रहा है। वाहन चालकों को फास्टैग के लिए जागरूक किया जा रहा है। ऐसे वाहन चालक भी आए हैं, जिन्होंने विभिन्न कंपनियों के फास्टैग भी यहां से खरीदे हैं।
टोल प्लाजा पर लगेंगी मशीनें
बागपत। मवी कलां स्थित मिनी टोल प्लाजा के एंट्री प्वाइंट पर मशीनें लगाने की प्रक्रिया चल रही है। वाहन जैसे ही एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए पहुंचेंगे, तब इस मशीन से यात्रा के संबंध में चालक पर्ची रिसीव करेंगे। पर्ची के बाद ही बैरियर से प्रवेश मिलेगा। अभी तक यह पर्ची कर्मचारी की ओर से ही जारी की जाती है।

बागपत के मवीकला टोल पर लगा सेंसर- फोटो : BAGHPAT

बागपत के मवीकला टोल पर लगी वाहनों की कतारें- फोटो : BAGHPAT

बागपत के मवीकलां टोल पर हंगामा करते वाहन चालक- फोटो : BAGHPAT

बागपत के मवीकलां टोल पर वसूली करते कर्मचारी- फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन