फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar in hotel after a bone was found in a devotee's food

Baghpat News: श्रद्धालु के खाने में हड्डी निकलने पर होटल पर हंगामा, की कार्रवाई की मांग

Tue, 06 Aug 2024 04:05 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 06 Aug 2024 04:05 PM IST
सार

खाने में परोसी गई सब्जी में हड्डी निकलने पर वर्ग विशेष के होटल संचालक पर कार्रवाई की मांग की गई। बताया गया कि गाजियाबाद निवासी व्यक्ति बागपत के खेकड़ा से वापस लाैट रहा था। इसी दाैरान एक ढाबे पर खाने में परोसी गई सब्जी में हड्डी निकल गई।

विज्ञापन
Uproar in hotel after a bone was found in a devotee's food
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद जिले के गुलाब वाटिका में रहने वाले नीरज अग्रवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार रात वह अपने परिवार के साथ हरियाणा के चुलकाना धाम से वापस लौट रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर खेकड़ा के समीप एक शाकाहारी होटल पर खाना खाने लगे।

विज्ञापन


नीरज अग्रवाल ने आरोप लगाया कि होटल पर परोसी गई सब्जी में हड्डी निकल गई। उसने वर्ग विशेष के होटल संचालक को हड्डी निकलने की जानकारी दी तो उसने अपने कर्मियों के साथ मिलकर छीनने का प्रयास किया। इसको लेकर होटल पर हंगामा हो गया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किसी तरह हंगामा शांत कराया। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बुलाकर सब्जी से निकली हड्डी जांच के लिए सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज अग्रवाल ने कोतवाली पुलिस से होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उधर पुलिस का कहना है कि होटल पर हंगामा शांत करा दिया गया था। खाने में जो निकला था, उसे जांच के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed