{"_id":"5f47f7b88ebc3e2a97398547","slug":"uproar-by-villagers-in-irrigation-department-office-baraut-news-mrt498197825","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई विभाग कार्यालय पर ग्रामीणों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई विभाग कार्यालय पर ग्रामीणों का हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूटे पुल के निर्माण को लेकर जेई का किया घेराव, आंदोलन की चेतावनी
बड़ौत। सिंचाई विभाग कार्यालय में बृहस्पतिवार को कई गांवों के ग्रामीणों ने पहुंचकर हंगामा-प्रदर्शन व नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बिजवाड़ा नहर के टूटे पुल का निर्माण कराएं जाने की मांग को लेकर जेई का घेराव किया। बाद मेें मांग जल्द पूरी न होने पर उग्र आंदेालन शुरू करने की चेतावनी दी।
बृहस्पतिवार को बिजवाड़ा, फतेहपुर पुटठी, गुराना आदि गांव के ग्रामीण सिंचाई विभाग कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा किया। उनका कहना था कि बिजवाड़ा गांव के जंगल से गुजर रहे रजवाहे का पुल एक साल से टूटा हुआ है, जो बावली से बिजवाड़ा को जोड़ने का काम करता है। लेकिन लिखित व मौखिक शिकायतों के बावजूद उसको जोड़ने का काम नहीं किया जा रहा है, इससे किसानों को परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। बाद में जेई वीरपाल पंवार का घेराव कर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। जेई ने अधिशासी अभियंता संजीव कुमार से बातचीत कर जल्द निर्माण कराएं जाने का आश्वासन दिया। हंगामा व मांग करने वालों में यशवीर सिंह, प्रमोद, प्रेमपाल, रविंद्र, उमेश, रामपाल, सुनील शामिल रहे।
पेयजल आपूर्ति के लिए ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया
बिनौली। बिनौली गांव स्थित पेयजल टंकी से होने वाली आपूर्ति एक सप्ताह से बंद पड़ी है। आरोप है पेयजल टंकी पर ग्राम पंचायत सचिव द्वारा रखवाया गया संचालक मनमानी कर रहा है। पेयजल टंकी ठीक रहने पर भी वह पानी नहीं छोड़ता। परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्राम पंचायत सचिव पर भी मनमानी करने के आरोप लगाए। उन्होंने एडीओ सहकारिता योगेंद्र मलिक को बीडीओ के नाम ज्ञापन सौंपकर पेयजल आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान संजय कुमार, रविंद्र कश्यप, गुलवीर धामा, रमेश विश्वकर्मा, पप्पी धामा, अंतबीर, राकेश, पिंटू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
बदहाल सड़क की मरम्मत कराने की मांग
बड़ौत। वाजिदपुर गांव के ग्रामीणों और रालोद कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को बड़ौत-मेरठ मार्ग की जर्जर हालत को लेकर प्रदर्शन किया। युवा रालोद जिलाध्यक्ष प्रमेन्द्र तोमर ने बताया कि बड़ौत से मेरठ जाने वाला यह मुख्य मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। गहरे-गहरे गड्ढे बने हुए है। इससे आए दिन हादसे होते रहते है। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। उन्होंने जल्द मार्ग का निर्माण न कराने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में हरबीर सिंह, बोबी, सन्नी, आदेश तोमर, लाला चौधरी, जमिल मिस्त्री, जितेंद्र कुमार मनोज, ओमपाल कश्यप शामिल रहे।