फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar by keeping dead body in front of Kotwali

Baghpat News: कोतवाली के सामने शव रख किया हंगामा

Mon, 05 Dec 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Uproar by keeping dead body in front of Kotwali
बागपत : बड़ौत कोतवाली में पुलिस के खिलाफ़ प्रदर्शन करते मर्तक छात्र रौनक के परिजन व अन्य। - फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार शाम रौनक का शव जैसे ही बड़ौत पहुंचा तो परिजनों उसे लेकर कोतवाली पहुंच गए। कोतवाली के मुख्य गेट के सामने एंबुलेंस खड़ी कर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने हत्या के मामले को हादसे में दर्ज कर दिया। उन्होंने हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

30 नवंबर 10वीं का छात्र रौनक और आर्यन हाईवे पर पुलिस को घायल अवस्था में मिले थे। रविवार शाम रौनक की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शाम रौनक का शव से घर पहुंचा। शव को एंबुलेंस में लेकर परिजन और काफी संख्या में लोग कोतवाली पहुंच गए और पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने सीओ युवराज सिंह का घेराव किया। कहा कि रौनक की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस को अवगत कराया था और तहरीर भी दी थी। इसके बावजूद भी पुलिस में हत्या को सड़क दुर्घटना में दर्शा दिया। साथ ही पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस ने कहा कि एक्सीडेंट करने वाले ट्रक चालक को भी पुलिस ने पकड़ लिया है, फिर ट्रक को पुलिस क्यों सामने नहीं ला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब तक हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी नही होगी। तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। इस दौरान एसडीएम सुभाष सिंह, सीओ बागपत देवेंद्र कुमार शर्मा, सीओ युवराज सिंह लोगों को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन एक सुनने को तैयार नहीं थे।

उधर सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, रालोद नेता अरुण तोमर बोबी, वरुण तोमर, पालिका चेयरमैन अमित राणा, भाजपा नेता सुधीर मान, रालोद नेता डॉ. योगेश जिंदल, ललित जैन, बिट्टू गर्ग, डॉ. दीपक भारती, विनोद जैन, राकेश जैन सहित अन्य पार्टी के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। बाद में मृतक के परिजनों की फोन पर एसपी नीरज जादौन की बातचीत हुई। एसपी ने आश्वासन दिया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज किया जाएगा और जल्द ही जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed