फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar between relatives of army soldier Mohit

सेना के जवान मोहित की मौत के मामले में कार्रवाई न होने पर परिजनों का कोतवाली पर हंगामा

Fri, 16 Apr 2021 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Uproar between relatives of army soldier Mohit
पुलिसकर्मियों को खरी खोटी सुनाते मृतक के परिजन। - फोटो : BARAUT
लाइव वीडियो बनाना शुरू किया तो भाग खड़े हुए पुलिसकर्मी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। बिनौली रोड स्थित चौधरी चरण सिंह विहार निवासी सेना के जवान मोहित की हत्या की आशंका जताते हुए बृहस्पतिवार को परिजनों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पर हंगामा किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों पर संगीन आरोप लगाए। इस दौरान मृतक के परिजनों ने पुलिसकर्मियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। हालांकि बाद में परिजनों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर शिकायत करने की चेतावनी दी।
सेना के जवान मोहित के परिजन बृहस्पतिवार को कोतवाली पहुंचे। उन्होंने हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर हंगामा किया। मृतक के भाई अनिरुद्ध का कहना है कि जिस समय बाथरूम में संदिग्ध हालात में मोहित का शव फांसी पर लटका मिला तो पुलिस भी उसे हत्या बता रही थी। उसने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। परिजनों ने शांतिपूर्ण ढंग से मोहित के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि पत्नी द्वारा मोहित की हत्या की गई है। तहरीर देने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। इस दौरान मोहित की मां कमलेश ने भी पुलिस से गुहार लगाई और कहा कि उनके पुत्र मोहित की हत्या कर दी गई। इसके बावजूद पुलिस-प्रशासन कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। आरोप लगाया कि मोहित के अंतिम संस्कार में न तो उसकी पत्नी आई और न ही उसके मायके वाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरी-खोटी सुनाई
कोतवाली पुलिस मेें उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध मोहित के भाई ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया और पुलिसकर्मियों से कार्रवाई न करने का कारण पूछा। इस दौरान पुलिसकर्मियों को खरी-खोटी सुनाई। इस संबंध मेें सीओ आलोक का कहना है कि मृतक मोहित के भाई मोनू की तहरीर आई थी, उसकी जांच की जा रही है। इसके बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। यहां अनिरुद्ध, योगेंद्र, कमलेश देवी, मोनू, अंशु आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed