{"_id":"62b0adfbb56c0e48b466231f","slug":"uproar-at-block-headquarters-baraut-news-mrt593692729","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक मुख्यालय पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक मुख्यालय पर किया हंगामा
विज्ञापन
बड़ौत ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन करती स्वयं सहायता समूह की महिलाएं
- फोटो : BARAUT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत। गत पांच माह से मानदेय नहीं मिलने से क्षुब्ध स्वयं सहायता समूह और बैंक सखियों ने सोमवार को ब्लाक मुख्यालय पर हंगामा किया। उनकी ब्लाक कर्मियों के साथ नोकझोंक भी हुई। उन्होंने जल्द मानदेय न मिलने पर कार्य बहिष्कार कर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
जलालपुर, सिनौली, बावली, बिजरौल सहित कई गांवों की स्वयं सहायता समूह और बैंक सखी ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचीं। उन्होंने गत पांच माह से मानदेय न मिलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। स्वयं सहायता समूह की रीना तोमर, मोनिका, रीना मान ने बताया कि मानदेय नहीं मिलने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा है। कई बार एडीओ आईएसबी योगेंद्र से भी शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
एडीओ आईएसबी योगेंद्र का कहना है कि बैंक द्वारा चेक बुक नहीं दी जा रही है, जिस कारण स्वयं सहायता समूह और बैंक सखियों को मानदेय नहीं दिया जा रहा है, जल्द ही उन्हें मानदेय दिलाया जाएगा। मौके पर मंजू, कुसुम, रेखा, दीपिका, संगीता, सुनीता, सुषमा शामिल रहे।