फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar at agency alleging black marketing of cylinders

Baghpat News: सिलिंडरों की कालाबाजारी का आरोप लगाकर एजेंसी पर हंगामा

Fri, 27 Mar 2026 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Uproar at agency alleging black marketing of cylinders
बागपत। सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कॉलेज के पास स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडरों की कालाबाजारी करने का आरोप लगाते हुए अग्रवाल मंडी टटीरी के लोगों ने हंगामा किया। उन्होंने एजेंसी कर्मियों पर एक सप्ताह से चक्कर लगवाने का भी आरोप लगाया। इस दौरान लोगों की एजेंसी के कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने किसी तरह मामले को संभाला।
विज्ञापन

इस्राइल-अमेरिका और ईरान में युद्ध शुरू होने के बाद से सिलिंडरों के लिए जिलेभर में मारामारी मची हुई है। सिलिंडर लेने के लिए दिन निकलते ही गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी लाइन लग रही है। बृहस्पतिवार को गैस एजेंसी पर हंगामा होने पर आए पुलिसकर्मियों ने मामला शांत कराया। इसके चलते दिनभर गैस एजेंसी पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी प्रेम सिंह, गौरव कुमार, विजय निवासी निबाली समेत अन्य लोगों ने सिलिंडर दिए बिना डिलीवरी दिखाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

-19 मार्च को गैस सिलिंडर की ऑनलाइन बुकिंग कराई थी। इसके बाद सिलिंडर लेने गैस एजेंसी पर आए तो कर्मियों ने डिलीवरी होने की बात कहकर वापस भेज दिया। उन्होंने विरोध किया तो अभद्रता कर एजेंसी से बाहर निकाल दिया। -गौरव निवासी अग्रवाल मंडी टटीरी
विज्ञापन
विज्ञापन

-बुकिंग करने के बाद सुबह पांच बजे से सिलिंडर लेने के लिए लाइन में लग गए थे, लेकिन कर्मी ने सिलिंडर की डिलीवरी की बात कहकर वापस भेज दिया। उन्हें सिलिंडर नहीं दिया गया। -प्रेम सिंह, अग्रवाल मंडी टटीरी

वर्जन-गैस एजेंसी पर हंगामा होने का मामला संज्ञान में नहीं है, अगर किसी की शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। -अनूप तिवारी, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed