फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar among youth demanding cancellation of police recruitment examination

Baghpat News: पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर युवाओं का हंगामा

Fri, 23 Feb 2024 02:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
Uproar among youth demanding cancellation of police recruitment examination
बड़ौत। उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर सैकड़ों युवाओं ने तहसील में हंगामा किया और बड़ौत से बागपत तक पद यात्रा निकालने पर अड़ गए। इस दौरान सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ उनकी तीखी नोकझाेेंक भी हुई। बाद में सीओ ने किसी तरह मामला शांत कराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रालोद नेता मिंटू प्रधान आदमपुर के नेतृत्व में काफी युवा तहसील पहुंचे और उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान बड़ौत क्षेत्र से भी काफी युवा धरने पर पहुंचे और बड़ौत से बागपत तक पद यात्रा निकालने की तैयारी करने लगे। इस दौरान युवाओं का कहना था कि 17 व 18 फरवरी को आयोजित यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा में शिक्षा माफियाओं ने जमकर सेंध लगाई है। परीक्षा से पूर्व ही इंटरनेट मीडिया पर व्यापक रूप से प्रश्नों के उत्तर प्रसारित हो गए थे। इससे पढ़ाई करने वाले अभ्यर्थियों की मेहनत पर पानी फिर गया है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और इस भर्ती परीक्षा को रद्द कर पुन: परीक्षा का आयोजन कराया जाए। इस दौरान जब युवा पद यात्रा निकालने लगे, तभी क्राइम इंस्पेक्टर बड़ौत वीरेन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे और युवाओं को पदयात्रा निकलाने से रोकने लगे। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई, बाद में पहुंचे सीओ सविरत्न गौतम ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। इस अवसर पर यशंवत तोमर, प्रशांत तोमर, विक्रांत तोमर सभासद, आशुतोष, पंकज, दीपक, मनोज, सुधीर, आकाश, नितिन शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed