फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Uproar after molestation of hospitalized teenager

Baghpat News: अस्पताल में भर्ती किशाेरी से छेड़खानी के बाद हंगामा

Mon, 01 Apr 2024 06:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 06:10 AM IST
विज्ञापन
Uproar after molestation of hospitalized teenager
बड़ौत। नगर के एक अस्पताल में भर्ती किशोरी के साथ अस्पताल में तैनात दूसरे वर्ग के कंपाउंडर द्वारा छेड़खानी करने का आरोप लगा है। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने भी अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। किशोरी के परिजनों ने कोतवाली में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

बिनौली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी को बीमारी के चलते उसके परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार देर रात किशोरी बेड पर सो रही थी। आरोप है कि इस दौरान अस्पताल में तैनात दूसरे वर्ग के एक कंपाउंडर ने उपचार के बहाने किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी कंपाउंडर भाग निकला। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर परिजनों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

रविवार को सूचना मिलने पर हिंदू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। उनकी अस्पताल कर्मचारियों से भी तीखी नोकझोंक हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और किशोरी के बयान दर्ज किए। पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर संजय शर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल से कंपाउंडर को हटाया
वहीं अस्पताल प्रशासन ने कंपाउंडर को अस्पताल से हटा दिया। अस्पताल मैनेजर ने बताया कि सुबह एक डॉक्टर अस्पताल का राउंड लेने गया था। इस दौरान किशोरी ने डॉक्टर को सारी बात बताई। डॉक्टर ने पूरी जानकारी अस्पताल के प्रबंधक को दी। इसके बाद कंपाउंडर की सेवा समाप्त कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed