{"_id":"5fad7e7a8ebc3e9c0416e419","slug":"updation-of-family-register-started-in-gram-panchayats-baraut-news-mrt510664573","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में कुटुंब रजिस्टर का अपडेशन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में कुटुंब रजिस्टर का अपडेशन शुरू
विज्ञापन
सचिव से मिलकर लोग अंकित करा सकते हैं नाम, नहीं देना है कोई शुल्क
नकल लेने में अब लोगों को नहीं होगी दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। ग्राम पंचायतों में अब लोगों को कुटुंब रजिस्टर लेने में दिक्कत नहीं होगी। कुटुंब रजिस्टर को अपडेट करने का कार्य तेज हो गया। ऐसे लोग जिनका नाम कुटुंब रजिस्टर में अंकित नहीं है, वे ग्राम सचिव के पास जाकर अपना नाम अंकित करा सकते हैं। इसके लिए उनको प्रार्थना पत्र के साथ आधार, निवास व जन्म प्रमाण पत्र के साथ शपथ पत्र देना होगा।
ग्राम पंचायतों में कई ग्रामीणों का अभी तक कुटुंब रजिस्टर में नाम अंकित नहीं है। कई बार सचिव के यहां चक्कर काटने के बाद उनको नकल मिल पाती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। सचिव को कुटुंब रजिस्टर को अपडेट करने की जिम्मेदारी दी गई है। वे इस रजिस्टर को अपडेट करने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान जिन लोगों का नाम कुटुंब रजिस्टर में अंकित नहीं है, वे सचिव के पास जाकर अपना नाम अंकित करा सकते हैं। इसके एवज में उनको कोई शुल्क नहीं देना है।
बीडीओ राहुल वर्मा ने बताया कि सचिवों को कुटुंब रजिस्टर को अपडेट करने का निर्देश दिया गया है। ऐसे लोग जिनका नाम अंकित नहीं है, वे अपने संबंधित सचिव से मिलकर कुटुंब रजिस्टर में नाम अंकित करा सकते हैं।