{"_id":"67752e0091b33df01805b05c","slug":"up-why-mobiles-stolen-from-baghpat-were-being-used-in-kashmir-and-assam-2025-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: कश्मीर और असम में क्यों चल रहे थे बागपत से चोरी हुए मोबाइल, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कश्मीर और असम में क्यों चल रहे थे बागपत से चोरी हुए मोबाइल, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Wed, 01 Jan 2025 05:29 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Wed, 01 Jan 2025 05:29 PM IST
सार
पुलिस के पास चोरी हुए मोबाइल के संबंध में शिकायतें आई थीं। इनकी लोकेशन पता करके कुछ मोबाइल बरामद भी किए गए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जिले में अलग-अलग जगहों पर खोए हुए 60 मोबाइल पुलिस ने बरामद कर लिए। इनमें कई मोबाइल कश्मीर और असम में चलते मिले। नए साल के पहले दिन खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर पीड़ितों ने खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
बरामद किए गए मोबाइल में एक डेढ़ साल पुराना है, जो जम्मू कश्मीर में चलता हुआ मिला। इसके अलावा मन्नू, सलमा, आशु समेत अन्य लोगों के मोबाइल भी बरामद किए गए। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि जिले के सभी थानों में आई मोबाइल खोने की शिकायतों पर सर्विलांस प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने टीम के साथ मिलकर काम किया। खोये हुए मोबाइल की लोकेशन जम्मू कश्मीर, आसाम, हरियाणा, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब में मिली। इसके बाद 60 मोबाइल बरामद कर नववर्ष के अवसर पर वापस सौंपे गए।