फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Up to ten apply for admission in private schools

निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए दस तक करने होगे आवेदन

Sat, 22 May 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Up to ten apply for admission in private schools
बागपत। निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम अंतर्गत निजी विद्यालयों में प्रवेश के लिए दस जून तक ऑनलाइन आवेदन किए जाएंगे। विभाग की ओर से दस जून तक प्राप्त आवेदनों का 13 जून तक सत्यापन किया जाएगा। 30 जून तक बच्चों का विद्यालयों में प्रवेश कराया जाएगा। पूर्व में बच्चों के प्रवेश के लिए 29 अप्रैल की तिथि निर्धारित की गई थी, मगर कोरोना संक्रमण महामारी फैलने के बाद प्रवेश प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन

वैकल्पिक शिक्षा के जिला समन्वयक धर्मेंद्र यादव ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को निजी विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश कराया जाता है। इस योजना के तहत बच्चों के अभिभावकों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है। इसके उपरांत बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आवेदन का सत्यापन कर बच्चों निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। बच्चों के प्रवेश के लिए शासन ने दस जून तक आवेदन करने के निर्देश दिए हैं। आवेदन प्रक्रिया के उपरांत 11 से 13 जून तक प्राप्त आवेदनों का सत्यापन कराकर 30 जून तक बच्चों का निजी स्कूलों में प्रवेश कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed