{"_id":"63ed2bfa2c8e3fd0ee04e8e3","slug":"up-three-sanitary-pads-left-in-the-private-part-of-the-woman-during-delivery-infection-has-spread-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: डिलीवरी के दौरान महिला के प्राइवेट-पार्ट में छोड़े तीन सैनेटरी पैड़, फैला इंफेक्शन, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: डिलीवरी के दौरान महिला के प्राइवेट-पार्ट में छोड़े तीन सैनेटरी पैड़, फैला इंफेक्शन, ये है पूरा मामला
Thu, 16 Feb 2023 11:46 AM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:46 AM IST
सार
Baghpat News : डिलीवरी के दौरान महिला के प्राइवेट-पार्ट में तीन सैनेटरी पैड़ छोड़ दिए गए थे। इससे महिला के शहीर में इंफेक्शन फैल गया। जानिए आखिर पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत जनपद के बड़ौत में डिलीवरी के दौरान एक निजी अस्पताल में महिला के प्राइवेट पार्ट में तीन सैनेटरी पैड छोड़ दिए गए। वहीं मामले की आपबीती सुनाती पीड़िता व उसके पति के अलग-अलग वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो बड़ौत क्षेत्र का है। वहीं पीड़िता के पति संदीप ने बताया कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी को 25 जनवरी को बड़ौत शहर के गांधी रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी डिलीवरी कराई गई। दो दिन भर्ती करने के बाद छह दिनों की दवाई देते हुए महिला को डिस्चार्ज कर दिया। लेकिन घर जाने के बाद उसकी पत्नी की हालत ज्यादा बिगड़ गई, जिसके दिखाने के लिए दोबारा हॉस्पिटल में लाया तो नर्सिंग स्टाफ ने चेकअप के बाद सब सामान्य बताते हुए तीन दिन की दवाई दे दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मेरठ ट्रिपल मर्डर केस: ताजा हुए जख्म, वो काला दिन कभी भूल नहीं पाएंगे परिजन, रूह कंपाने वाली थी ये वारदात
इसके बाद उसकी पत्नी की हालत लगातार बिगड़ती चली गई, जिसके बाद उसने मेरठ के अस्पताल में अपनी पत्नी को भर्ती कराया। जहां चेकअप के बाद चिकित्सक ने बताया कि प्रसव के दौरान प्राइवेट-पार्ट में तीन सैनेटरी पैड छोड़ दिए, जिनसे अंदर इंफेक्शन फैल गया। चिकित्सक ने तीनों सैनेटरी पैड़ बाहर निकाले, जिसके बाद उसकी पत्नी की हालत में धीरे-धीरे सुधार आया।
यह भी पढ़ें: नकली नोटों का मामला: एक्शन में SSP, फरार शाहिद कुरैशी पर घोषित किया 25 हजार का इनाम
इसके संबंध में जब आरोपी चिकित्सक से शिकायत की तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया। पीड़ित ने प्रशासन से मामले में न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।