{"_id":"6abb440f56b7f81c5d08e4bc","slug":"up-police-constable-dies-of-electric-shock-while-repairing-fault-at-home-in-baghpat-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बागपत: करंट की चपेट में आने से यूपी पुलिस के सिपाही की मौत, चार साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत: करंट की चपेट में आने से यूपी पुलिस के सिपाही की मौत, चार साल के बेटे के सिर से उठा पिता का साया
Tue, 29 Sep 2026 10:24 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 29 Sep 2026 10:24 AM IST
सार
बागपत के दोघट निवासी यूपी पुलिस के सिपाही सोनू कुमार की घर में बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय करंट लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सिपाही का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बागपत के दोघट निवासी यूपी पुलिस के सिपाही सोनू कुमार (28) की सोमवार रात घर में बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सोनू की तैनाती ग्रेटर नोएडा में थी। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
बिजली का फॉल्ट ठीक करते समय लगा करंट
दोघट निवासी यूपी पुलिस के सिपाही सोनू कुमार सोमवार रात घर पर थे। अचानक मकान की बिजली चली गई। बिजली जाने का कारण पता करने के लिए सोनू ने घर के बिजली बोर्ड की जांच की। बोर्ड में कमी मिलने पर वह तार जोड़ने लगे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह बेसुध होकर गिर गए।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचने से पहले नहीं बची जान
घर में मौजूद परिजन सोनू को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
2019 में यूपी पुलिस में हुआ था चयन
सोनू कुमार का वर्ष 2019 में यूपी पुलिस में चयन हुआ था। वर्तमान में उनकी तैनाती ग्रेटर नोएडा में थी। वर्ष 2021 में उनकी शादी हुई थी। सोनू के चार साल का एक बेटा है। अचानक हुए हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
परिजनों को दी सांत्वना
सोनू की मौत की सूचना पर क्षेत्र के गणमान्य लोग उनके घर पहुंचे। उन्होंने सिपाही के पिता वीरेंद्र, मां सुनीता समेत अन्य परिजनों को शोक संवेदनाएं दीं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।