फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Police Constable Commits Suicide by Jumping Before Train in Baghpat, Family in Shock

Baghpat: यूपी पुलिस के सिपाही ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, बेटे की मौत की खबर सुनते ही बिलख पड़ी मां

Thu, 25 Sep 2025 11:24 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 25 Sep 2025 11:24 PM IST
सार

बागपत के बड़का रेलवे हाल्ट के पास यूपी पुलिस सिपाही सहेंद्र ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। बुलंदशहर पुलिस लाइन में तैनात सहेंद्र मृतक आश्रित कोटे से भर्ती हुए थे। परिवार में अब सिर्फ मां बची हैं।

विज्ञापन
UP Police Constable Commits Suicide by Jumping Before Train in Baghpat, Family in Shock
सिपाही सहेंद्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बड़का रेलवे हाल्ट के पास गुरुवार देर शाम दिल दहला देने वाली घटना हुई। यहां यूपी पुलिस सिपाही सहेंद्र (33) निवासी बामनौली (बागपत) ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सहेंद्र इस समय बुलंदशहर पुलिस लाइन में तैनात थे।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। शव के पास मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान हुई। परिजनों को सूचना देकर बुलाया गया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और इस सिलसिले में बुलंदशहर में भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन


 यह भी पढ़ें: मिहिर भोज विवाद: सांसद चंद्रशेखर ने दिया 7 दिन अल्टीमेटम, बोले-मुकदमे वापस न हुए तो होगा देशव्यापी आंदोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि सहेंद्र, स्वर्गीय एसआई रुकम सिंह के बेटे थे। पिता की बीमारी से मौत के बाद उन्हें वर्ष 2020 में मृतक आश्रित कोटे से यूपी पुलिस में भर्ती किया गया था। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वर्ष 2021 में बुलंदशहर पुलिस लाइन में तैनाती मिली।

इकलौते बेटे थे सहेंद्र, परिवार टूटा
सहेंद्र परिवार के इकलौते बेटे थे। वर्ष 2020 में उनके छोटे भाई विशु ने आत्महत्या कर ली थी, इसके बाद पिता रुकम सिंह की बीमारी से मौत हो गई थी। अब परिवार में सिर्फ मां कांति देवी रह गई हैं। परिजनों ने बताया कि सहेंद्र ने कभी तनाव या परेशानी के बारे में कोई बात साझा नहीं की। चाचा रामकुमार ने कहा कि उन्हें बागपत आने की भी जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed