फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: What happened in the village of Baghpat that posters of houses for sale were put up, report on 15

UP News: बागपत के एक गांव में ऐसा क्या हो गया जो लगे मकान बिकाऊ के पोस्टर? 15 पर रिपोर्ट, फिर भी बना हुआ तनाव

Wed, 28 Aug 2024 08:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Wed, 28 Aug 2024 08:10 PM IST
सार

दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने घर में घुसकर हमला कर दिया। पीड़ितों ने कार्रवाई न होने पर मकान बिकाऊ के पोस्टर लगा दिए।

विज्ञापन
UP News: What happened in the village of Baghpat that posters of houses for sale were put up, report on 15
गांव में लगे मकान बिकाऊ के पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बड़ौत के गांव लूंब में मंगलवार देर शाम दूसरे वर्ग के 10-15 लोगों ने एक मकान में घुसकर मारपीट कर दी। पीड़ितों ने थाने पर तहरीर दी तो आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बुधवार को पीड़ितों ने मकान बिकाऊ का पोस्टर लगाकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

 

UP News: What happened in the village of Baghpat that posters of houses for sale were put up, report on 15
गांव में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

लूंब गांव में मंगलवार शाम सतीश, सन्नी व सुंदर पुत्रगण वेदपाल अपने घर पर बैठे हुए थे। आरोप है कि तभी दूसरे समुदाय के 10-15 लोग हथियार लेकर घुस गए और उन पर हमला कर दिया। उन्हें मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिवार की महिलाएं बचाने आईं तो उनके साथ धक्का-मुक्की की गई। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे, तो हमलावर फरार हो गए। पीड़ित घायल हालत में छपरौली थाने पहुंचे और तहरीर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि तहरीर देने की सूचना पर फिर दूसरे समुदाय के लोग उनके घर में घुस गए और मारपीट करते हुए तहरीर वापस लेने की धमकी दी। बुधवार सुबह तक पुलिस कार्रवाई न होने से क्षुब्ध पीड़ितों ने मकान बिकाऊ का पोस्टर लगा दिया। इससे गांव में तनावपूर्ण स्थिती बन गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दबिश देकर चार लोगों को हिरासत में लेते हुए घायलों को छपरौली सीएचसी पर भर्ती कराया। 

विज्ञापन

सीओ बड़ौत विजय चौधरी का कहना है कि सन्नी ने मारपीट के संबंध में तहरीर दी है। 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, पोस्टर हटवा दिया हैं, माहौल बिल्कुल भी खराब नहीं होने दिया जाएगा। हमले के पीछे क्या वजह है, यह भी पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed