{"_id":"620d0a0838800e15171d3af1","slug":"up-news-there-has-been-demand-to-allow-hijab-in-schools-in-baghpat-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिजाब विवाद में कूदा बागपत: स्कूल में अनुमति देने की मांग, कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिजाब विवाद में कूदा बागपत: स्कूल में अनुमति देने की मांग, कलक्ट्रेट प्रभारी को सौंपा ज्ञापन
Wed, 16 Feb 2022 07:58 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Published by: कपिल kapil
Updated Wed, 16 Feb 2022 07:58 PM IST
सार
हिजाब को लेकर चल रहे विवाद में बागपत भी कूद गया है। बागपत से स्कूल में हिजाब को अनुमति देने की मांग उठी है। अखिल भारतीय आपसी भाईचारा भारतीय समाज ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
बागपत में कलक्ट्रेट प्रभारी को ज्ञापन देते हुए।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राष्ट्रीय स्तर पर हिजाब को लेकर छिड़े विवाद में बागपत भी कूद गया है। अखिल भारतीय आपसी भाईचारा भारतीय समाज ट्रस्ट के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्कूल में हिजाब को अनुमति देने की मांग उठाई। इसके लिए कलक्ट्रेट प्रभारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया और हर किसी को धर्म का पालन करने का अधिकार बताते हुए हिजाब को अनुमति देने की मांग की गई है।
विज्ञापन
अखिल भारतीय आपसी भाईचारा भारतीय समाज ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शाह के साथ महबूब, इस्लाम, आबिद, गुलफाम, जावेद, सोहेल खान आदि ने कलक्ट्रेट प्रभारी पूजा चौधरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत एक धर्म निरपेक्ष देश है और यहां के संविधान ने सभी नागरिकों को धर्म की स्वतंत्रता का मौलिक अधिकार दिया है। इससे सभी लोगों को अपने धर्म का पालन करने की पूरी आजादी है। मगर, जिस तरह से हिजाब को स्कूल में बैन किया गया है, वह पूरी तरह से गलत है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महंगाई की बड़ी मार: दो साल में कैंची बनाने वाली 75 इकाई बंद, उद्योग से जुड़े हैं 70 हजार परिवार, पढ़िए खास रिपोर्ट
धार्मिक ग्रंथों के अंदर भी हिजाब को अनिवार्य माना गया है। इस तरह हिजाब पर रोक लगाकर भाईचारा बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए हिजाब पहनकर स्कूल जाने की अनुमति दी जाए और इस पर रोक लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
यह भी पढ़ें: दिलचस्प: लाखों खर्च करने वाले प्रत्याशियों का लेखा-जोखा, इस पार्टी के प्रत्याशी ने कम खर्च में लड़ा चुनाव, जानें सभी का पूरा हिसाब