फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: The lover said to the girl… If your doli goes somewhere else, I will spread the dead bodies.

UP News: युवती से बोला आशिक... अगर तेरी डोली कहीं और गई, तो लाशें बिछा दूंगा, अब ढूंढ रही है पुलिस

Mon, 16 Sep 2024 08:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 16 Sep 2024 08:13 PM IST
सार

एक मनचले ने इस कदर परेशान किया कि छात्रा ने स्कूल जाना ही छोड़ दिया। अब उसकी शादी तय हो गई है तो पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। 

विज्ञापन
UP News: The lover said to the girl… If your doli goes somewhere else, I will spread the dead bodies.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत में बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मनचले ने शादी से इंकार करने पर एक छात्रा को उसके घर में घुसकर परिवार समेत मौत के घाट उतारने की धमकी दे डाली। इससे छात्रा व उसका परिवार दहशत में है। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

 

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती बड़ौत के एक कॉलेज में बीए की छात्रा है। छात्रा ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसके गांव का एक युवक कॉलेज में जाते हुए अश्लील हरकत करता था। इससे परेशान होकर कॉलेज में पढ़ाई करना छोड़ दिया। छात्रा ने परिजनों को आपबीती बताई तो परिजन युवक के घर पर शिकायत करने पहुंचे। वहां उनके साथ हाथापाई का प्रयास किया गया। इससे डरकर छात्रा ने पढ़ाई छोड़ दी और घर में कैद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप लगाया कि दो दिन पहले युवक रात के समय घर में घुस गया और शादी करने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने जब शादी से इंकार किया तो युवक ने परिवार समेत मौत के घाट उतारने की धमकी दी। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी मोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed