फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Shahzad of Baraut murdered... first murdered, then demanded ransom of three lakhs in woman's voice

UP News: बड़ौत का शहजाद मर्डर... पहले दोस्त की हत्या की, फिर महिला की आवाज में मांगी तीन लाख की फिरौती

Tue, 03 Sep 2024 07:54 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 03 Sep 2024 07:54 PM IST
सार

शहजाद को उसके दोस्त ने मार डाला। उसके बाद महिला की आवाज में फिरौती की मांग की। पुलिस ने उसे शहर छोड़कर भागने से पहले ही धर दबोचा। 

विज्ञापन
UP News: Shahzad of Baraut murdered... first murdered, then demanded ransom of three lakhs in woman's voice
शहजाद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहजाद की हत्या करने के बाद हत्यारोपी सूरज ने परिजनों से महिला की आवाज में तीन लाख रुपयों की फिरौती मांगी थी। फिरौती मिलने के बाद हत्यारोपी की योजना बड़ौत छोड़कर भागने की थी, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा और हत्या का खुलासा कर दिया।
विज्ञापन

 

UP News: Shahzad of Baraut murdered... first murdered, then demanded ransom of three lakhs in woman's voice
शहजाद की हत्या का आरोपी सूरज। - फोटो : अमर उजाला
शहजाद पिछले 10 साल से अमित चिकारा की गारमेंट की दुकान पर नौकरी करता था। शहजाद के छह भाई नौशाद, तस्लीम, यूनुस आदि हैं। कुछ साल पहले ही शहजाद की शादी हुई थी। गत 29 अगस्त को शहजाद दुकान से घर के लिए चला था, लेकिन वह घर पर नहीं पहुंचा। दुकानदार अमित चिकारा ने ही कोतवाली में ही तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

UP News: Shahzad of Baraut murdered... first murdered, then demanded ransom of three lakhs in woman's voice
हाईवे पर जाम लगाते शहजाद के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
हालांकि 30 अगस्त को ही परिजनों ने महिला की आवाज में तीन लाख रुपये की फिरौती मांगने व अपहरण की बात पुलिस को बताई। पुलिस ने दावा किया कि सूरज व शहजाद की दोस्ती थी। दोनों गत बृहस्पतिवार शाम रेलवे गोदाम के पास चले गए। जहां पर शहजाद ने सूरज की जेब से करीब सौ रुपये निकाल लिए। बाद में विवाद होने पर सूरज ने शहजाद का सिर गाटर में मार दिया, जिससे शहजाद बेहोश हो गया था। इसके बाद सूरज अपने घर चला गया था, लेकिन रात में सूरज शहजाद को देखने गया था कि वह वहीं पर है या चला गया। जब सूरज वहां गया तो शहजाद की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पकड़ने जाने के डर से सूरज ने शहजाद का शव वहीं पास में झाड़ियों में छिपा दिया और उसके बाद उसने परिजनों से फोन पर महिला की आवाज में तीन लाख रुपयों की फिरौती मांगी। 
 
विज्ञापन

सूरज की योजना थी कि रुपये मिलने के बाद बड़ौत छोड़कर कहीं दूसरी जगह चला जाएगा, लेकिन उससे पहले ही सूरज को पुलिस ने धर दबोचा। आखिरी बार शहजाद की लोकेशन रेलवे स्टेशन के पास ही दिखाई दी थी। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि हत्या का सही खुलासा किया गया है, परिजन वादी बदलने की बात कह रहे हैं तो उच्चाधिकारियों से बातचीत कर वादी बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed