फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Samajwadi party workers have protested against the BJP government in Baghpat

बागपत: सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ निकाली बाइक रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Thu, 06 Jan 2022 07:47 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Thu, 06 Jan 2022 07:47 PM IST
सार

सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ बाइक रैली निकाली। इस दौरान दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

विज्ञापन
UP News: Samajwadi party workers have protested against the BJP government in Baghpat
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के बड़ौत में गुरुवार को केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं ने समाजवादी युवा संदेश यात्रा के तहत नगर के मुख्य मार्गों से बाइक रैली निकाली। तहसील में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

विज्ञापन


सपा के राष्ट्रीय सचिव अनुज पंवार के नेतृत्व में कार्यकर्ता छपरौली एकत्रित हुए और यहां से बाइक रैली निकालते हुए दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित छपरौली चुंगी पहुंचे। यहां से बड़ौली, जौनमाना, ढ़िकाना, टयौढी आदि गांवों से भी बाइक सवार कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। इससे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर जाम लग गया। 
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। अनुज पंवार ने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान है। महिलाओं व युवतियों के खिलाफ आए दिन अपराध हो रहे हैं। किसानों को न तो बकाया गन्ना भुगतान मिल रहे हैं और न ही फसलों का उचित मुआवजा। सरकारी विभाग में कार्यरत कर्मचारी भी इस तानाशाही सरकार से परेशान है। पुरानी पेंशन खत्म कर दी गई है। हर वर्ग परेशान व दुखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें: विपक्ष पर खूब गरजे, निशाने पर रहे अखिलेश, पढ़िए ऐतिहासिक रैली का हर प्वाइंट

उन्होंने कहा कि सपा में ही हर वर्ग का हित है। आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपा की सरकार बनेगी। ज्ञापन देने वालों में आशु सिद्दीकी, दीपक राणा, डॉक्टर मदन पंवार, रवि, दानिश, मेहंदी हसन, राहुल, आकाश, योगेश, जितेंद्र राणा आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।

यह भी पढ़ें: खास तस्वीरें: ...जब उद्घाटन से पहले वर्कआउट करने लगे पीएम मोदी, खूब वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed