फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: Meerut-Baghpat highway is already closed, now this road will also be closed, there will be an uproar

UP News: मेरठ-बागपत हाईवे पहले से बंद, अब ये रास्ता भी होगा बंद, बागपत में मचेगा हाहाकार

Sun, 29 Sep 2024 09:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sun, 29 Sep 2024 09:24 PM IST
सार

बागपत के लोगों और यात्रियों पर इस समय आफत आई हुई है। पांच-पांच किमी का रास्ता ज्यादा तय करना पड़ रहा है, वह भी मुश्किलों से भरा है। लोगों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के प्रति नाराजगी पनप रही है। 

विज्ञापन
UP News: Meerut-Baghpat highway is already closed, now this road will also be closed, there will be an uproar
बड़ौत में धीमी गति से चलता निर्माण कार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगर में बिनौली व बिजरौल मार्ग फाटक पर दो साल से रेलवे ओवरब्रिज निर्माण का काम चल रहा है, लेकिन वह आज तक पूरा नहीं हुआ है। ऐसे में लोगों को आवागमन को लेकर खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों व स्थानीय लोगों की समस्याओं को देखते हुए दोनों ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा किए जाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

 

वर्ष 2022 में बिनौली फाटक व बिजरौल रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज का काम शुरू किया गया था। शुरुआती दौर में तो कार्य की गति ठीक रहीं, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता चला गया, निर्माण कार्य की गति धीमी होती चली गई। फिलहाल एक साल से बिनौली फाटक पूरी तरह से बंद है। ऐसे में मेरठ की ओर से बड़ौत व बड़ौत से मेरठ जाने वाले जौहड़ी, अंगदुपर, आरिफपुर, बिजवाड़ा, लौहड्डा, वाजिदपुर, गुराना, फजलपुर, बरनावा, बिनौली समेत 30 से अधिक गांवों के वाहन चालक व ग्रामीण परेशान है। रोजाना लोगों को आवागमन को लेकर दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किमी दूरी का सफर बेवजह करना पड़ रहा
बिनौली फाटक एक साल से बंद पड़ा हुआ है। ऐसे में बड़ौत शहर से बाहर जाने वाले व बाहर से बड़ौत शहर में आने वाले वाहन चालकों व स्थानीय लोगों को पांच किमी दूरी का सफर तय कर लौहडडा गांव से होते हुए आना पड़ रहा है। ऐसे में रोजाना लोग जाम में फंसे रहते हैं। कई बार तो वाहन को पहले निकालने के चक्कर में लोगों के बीच मारपीट तक हो जाती है।
 
विज्ञापन

अब बिजरौल रोड फाटक बंद कराने में जुटा विभाग
केवल बिजरौल रोड फाटक से आवागमन जारी है, लेकिन अब बिजरौल फाटक पर अंडरपास का निर्माण होना है। इसके लिए विभागीय कर्मचारी जुट गए हैं। यदि बिनौली फाटक को खोले बिना बिजरौल रोड फाटक बंद कर दिया गया तो लोगों की दिक्कते बढ़ जाएंगी।
 

क्या बोले लोग
बिनौली रेलवे फाटक बंद होने से रोजाना सैकड़ों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर में अंदर पहुंचने के लिए लौहडडा रजबहे की पटरी या सराय मार्ग एक मात्र विकल्प बचा है, जिस पर वाहनों की संख्या बढ़ गई है - जुल्ला प्रधान

ओवरब्रिज निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते जनप्रनिधियों के हस्तक्षेप से कार्य में तेजी आ सकती थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं किया गया। धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य की वजह से ओवरब्रिज से सटी दुकानों के संचालकों को दिक्कतें हो रही है। - विनीत मलिक
 

ये बोले अधिकारी
स्थानीय लोगों की परेशानियों को देखते हुए लगातार राज्य सेतु निगम के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। क्योंकि स्थानीय लोगों के अलावा ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को भी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। - सुरेश कुमार, स्टेशन अधीक्षक बड़ौत
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed