फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: five have been suspended including the inspector due to fear of CM Yogi in the case of Akshay suicide in Baghpat

सीएम योगी का खौफ: अक्षय की आत्महत्या के मामले में इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिसकर्मी निलंबित

Wed, 28 Jul 2021 11:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Wed, 28 Jul 2021 11:50 PM IST
सार

सीएम योगी के बागपत पहुंचने से पहले अक्षय की आत्महत्या के मामले में इंस्पेक्टर समेत पांच पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
UP News: five have been suspended including the inspector due to fear of CM Yogi in the case of Akshay suicide in Baghpat
बागपत समाचार: युवक की मौत के मामले में रातभर हंगामा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बागपत के बिनौली थाना क्षेत्र के रंछाड़ गांव में आरएसएस के खंड संचालक श्रीनिवास के पुत्र अक्षय की आत्महत्या के मामले में एसपी अभिषेक सिंह ने बुधवार रात इंस्पेक्टर चंद्रकांत पांडेय सहित पांच पुलिस कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है। इन सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश भी दिए हैं। यह कार्रवाई सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के ठीक पहले हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि अक्षय आत्महत्या प्रकरण को लेकर रंछाड़ गांव में सोमवार की रात जमकर बवाल हुआ था। कई थानों की पुलिस और पीएसी को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा था। इसके चलते एसपी अभिषेक सिंह ने बिनौली इंस्पेक्टर चंद्रकांत पांडेय और एसएसआई उधम सिंह तालान सहित 13 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया था। इनमें एसआई हरिश्चंद त्यागी, एसआई मयंक प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल सलीम, कांस्टेबल इलियास, कांस्टेबल इमरान, कांस्टेबल दीपक शर्मा, कांस्टेबल अश्वनी, कांस्टेबल राहुल, कांस्टेबल कुलदीप व कांस्टेबल मुरली शामिल है। 
विज्ञापन


इसके अलावा मृतक के पिता श्रीनिवास की तहरीर पर इंस्पेक्टर बिनौली चंद्रकांत पांडेय, एसएसआई उधम सिंह तालान, हेड कांस्टेबल सलीम, कांस्टेबल मुरली, कांस्टेबल अश्वनी व एक अज्ञात के खिलाफ बवाल करने, गाली-गलौज, मारपीट करने व आत्महत्या के लिए उकसाना के आरोप मुकदमा दर्ज किया था। आज सीएम योगी का बागपत आने का कार्यक्रम है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सीएम योगी रंछाड़ भी जा सकते हैं। इसी को देखते हुए बुधवार की रात एसपी ने इंस्पेक्टर बिनौली चंद्रकांत पांडेय, एसएसआई उधम सिंह तालान, एसएसआई उधम सिंह तालान, हेड कांस्टेबल सलीम, कांस्टेबल अश्वनी व रिक्रूट कांस्टेबल मुरली को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed