UP News: बागपत में ढाबे पर थूककर रोटी बनाता दिखा कारीगर, वीडियो वायरल होने पर फैला रोष
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में एक ढाबे पर कारीगर को थूककर रोटी बनाते देखा गया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हंगामा मच गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागपत जनपद के दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे (NH-709B) पर स्थित खेकड़ा पाठशाला पुलिस चौकी के पास एक ढाबे से शर्मनाक हरकत सामने आई है।
यहां एक कारीगर को रोटी पर थूककर उसे तंदूर में सेंकते हुए देखा गया। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद किसी ग्राहक ने बना लिया, जो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
यह भी पढ़ें: Meerut Accident: हिंडन पुल पर भीषण हादसा, तीन की मौत, पांच घायल, अमरोहा से जा रहे थे बागपत
वीडियो सामने आने के बाद ढाबे पर जमकर हंगामा हुआ। ग्राहकों और स्थानीय लोगों ने कारीगर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि इस तरह की हरकत न सिर्फ घिनौनी है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए बेहद ख़तरनाक भी है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि इससे पहले भी बागपत जिले में ढाबों पर थूककर रोटियां बनाने के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं, जिनमें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था।