फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP News: A village in Baghpat where 300 people are suffering from fever, the health department is losing sleep

UP News: बागपत का एक गांव जहां बुखार में कराह रहे 300 लोग, महिलाओं और बच्चों का हो रहा बुरा हाल

Thu, 21 Nov 2024 06:13 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Thu, 21 Nov 2024 06:13 PM IST
सार

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में जगह-जगह गंदगी है। मच्छर अधिक होने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। बीमारों को बड़ौत, दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ में भर्ती कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
UP News: A village in Baghpat where 300 people are suffering from fever, the health department is losing sleep
बुखार से पीड़ित सीमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमीनगर सराय स्थित बिलौचपुरा गांव में बुखार कहर बरपा रहा है, जहां 300 से अधिक लोग बीमार हैं। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों की जान आफत में है। वहीं 40 से अधिक ग्रामीणों की प्लेटलेट्स कम होने के कारण उन्हें मेरठ, दिल्ली व बड़ौत के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने गांव में शिविर लगाकर जांच और दवाई का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन

 

UP News: A village in Baghpat where 300 people are suffering from fever, the health department is losing sleep
बुखार से पीड़ित नवाब। - फोटो : अमर उजाला
बिलौचपुरा के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हर घर में बुखार के मरीज हैं। नवाब, फैजान, शाकिर, महताब, शौकत, इमरान, इरफान, दिलशाद सहित 300 से अधिक लोग बुखार से पीड़ित हैं। लोगों का कहना है कि गांव में जगह-जगह गंदगी है, जिसके कारण मच्छर अधिक होने से लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों को बड़ौत, दिल्ली, गाजियाबाद व मेरठ में पहुंचकर निजी चिकित्सक के पास उपचार कराना पड़ता है। ऐसे में उन्हें काफी परेशानी होती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने गांव में सफाई कराने और दवा का छिड़काव कराने के साथ ही शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है। बताया कि बुखार के कारण लोगों की प्लेटलेट्स कम हो रही हैं। उन्हें मेरठ व दिल्ली के निजी अस्पताल में भर्ती होना पड़ रहा है। 20 दिन से गांव में बुखार फैला हुआ है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने गांव आकर ग्रामीणों का उपचार तक नहीं किया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य कैंप लगाने की मांग की है।
 
विज्ञापन

सीएमओ बोले...
बिलौचपुरा गांव में मंगलवार को स्वास्थ्य शिविर लगाया जाएगा। ग्रामीणों को दवाई का वितरण किया जाएगा। उनकी मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जाएगी। - डॉ. तीरथ लाल, सीएमओ
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed