फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP:lover of wife kills labourer for opposing his immoral relationship

UP: अवैध प्रेम संबंधों में गई पति की जान, पत्नी पर हत्या में शामिल होने का आरोप; प्रेमी ने किये थे चाकू से वार

Mon, 24 Nov 2025 12:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 12:51 AM IST
सार

पुलिस के मुताबिक मजदूर की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की है। इसमें तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। हत्या में जो भी शामिल मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
UP:lover of wife kills labourer for opposing his immoral relationship
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर में घनश्यामदास मार्ग पर नई बस्ती में रविवार देर शाम रियासत (33) की अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर पत्नी के प्रेमी पूर्व सभासद के बेटे समीर ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसमें रियासत के फुफेरे भाई अबलू ने पत्नी पर भी प्रेमी के साथ मिलकर हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


घनश्यामदास मार्ग निवासी अबलू ने बताया कि उसका ममेरा भाई रियासत बर्फखाने के पीछे नई बस्ती में परिवार के साथ रहता था और ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता था। आरोप लगाया कि रविवार देर शाम रियासत घर आया तो उसकी पत्नी का प्रेमी समीर घर में मिल गया। रियासत ने समीर के घर में आने का विरोध किया तो उनमें विवाद हो गया। 
विज्ञापन


इससे गुस्साए समीर ने रियासत की कमर और गर्दन पर चाकू से चार-पांच वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर वहां आए पड़ोसियों को देखकर आरोपी समीर वहां से भाग गया। मोहल्ले के लोग रियासत को उठाकर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अबलू ने हत्या में समीर के साथ रियासत की पत्नी के शामिल होने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी और रियासत के पड़ोसियों से पूछताछ भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 साल से बागपत में रह रहा था रियासत
अबलू ने बताया कि रियासत मूल रूप से भटियाना जिला हापुड के रहने वाले है, जो पिछले 14 साल से बागपत में रहकर ईंट भट्ठों पर मजदूरी करते थे। करीब दस साल पहले उसकी शादी मुजफ्फरनगर की युवती से हुई थी। उनके परिवार में दो बेटी और एक बेटा है।


मजदूर की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने की है। इसमें तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। हत्या में जो भी शामिल मिलेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
-सूरज कुमार राय, एसपी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed