{"_id":"67543dcec8a3e43c0d06630e","slug":"up-it-is-the-governments-job-to-find-mosque-says-rakesh-tikait-on-sambhal-violence-2024-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: मोहन भागवत पर किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा हमला, संभल हिंसा पर बोले- सरकार तो मस्जिद-मंदिर तलाश रही है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: मोहन भागवत पर किसान नेता राकेश टिकैत का बड़ा हमला, संभल हिंसा पर बोले- सरकार तो मस्जिद-मंदिर तलाश रही है
Sat, 07 Dec 2024 05:51 PM IST
डिंपल सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: डिंपल सिरोही
Updated Sat, 07 Dec 2024 05:51 PM IST
सार
बागपत जनपद के राष्ट्र वंदना चाैक पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने देश के माैजूदा हालात को लेकर बात की। इस दाैरान उन्होंने संभल हिंसा, किसान आंदोलन व मोहन भागवत को लेकर बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन
बागपत में राकेश टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बागपत में राष्ट्र वंदना चाैक पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने संभल हिसा और किसानों के आंदोलन को लेकर पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसानों को बॉर्डर पर रोकना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन
संभल हिंसा को लेकर टिकैत बोले कि सरकार मंदिर-मस्ज़िद तलाशने का काम कर रही है। सरकार अपना एजेंडा सेट कर चुकी है।
राहुल गांधी के संभल दाैरे पर राकेश टिकैत चुप्पी साध गए और बोले कि वह उनका काम होगा। कहा कि शिक्षकों की मांगों के लिए उन्हें भाकियू से जोड़ा जाएगा। उनकी आवाज को संगठन के जरिए बुलंद किया जाएगा।
विज्ञापन
मोहन भागवत को नहीं देश से लगाव: टिकैत
पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने मोहन भागवत पर बड़ा हमला बोला, उन्होंने कहा कि भागवत को देश से लगाव नहीं है। सरकार से जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि यह नहीं हुआ तो जनसंख्या विस्फोट होगा। इस दाैरान उन्होंने मोहन भागवत से मिलने की इच्छा भी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन