फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Development should not conflict: Sheila Dikshit

यूपी में विकास चाहिए, विवाद नहीं: शीला दीक्षित

Fri, 16 Sep 2016 02:25 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Fri, 16 Sep 2016 02:25 AM IST
विज्ञापन
UP Development should not conflict: Sheila Dikshit
शीला दीक्षित - फोटो : अमर उजाला
बागपत (मदन बालियान)। वेस्ट यूपी में कांग्रेस की 27 साल यूपी बेहाल यात्रा का पहला पड़ाव बृहस्पतिवार को बागपत में हुआ। सूबे की बदहाली, बकाया भुगतान, खराब सड़कें और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भाजपा और सपा पर कटाक्ष किए। विधानसभा चुनाव की तैयारी और प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात पर हुई बातचीत के प्रमुख अंश....
विज्ञापन

सवाल : मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बीच जो चल रहा है, उस पर आप क्या कहेंगी?
जवाब : जो भी झगड़ा है, वह घर का हो या सरकार का, उसका नुकसान सीधे प्रदेश की जनता को है। जनता के बारे में यूपी सरकार को सोचने की फुर्सत कहां है। प्रदेश में विकास कराने के लिए क्यों आगे नहीं आते।
विज्ञापन

सवाल : अब वेस्ट यूपी में आपकी यात्रा शुरू हो गई है, यहां लोग किन सुविधाओं से वंचित हैं।
जवाब : किसानों का भुगतान नहीं हुआ। सड़कों की हालत किसी से छिपी नहीं है। कानून व्यवस्था धराशायी हो गई है। लोगों तक आम जरूरत की चीजें नहीं पहुंच रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : चुनाव के लिए सपा या किसी दूसरे दल से गठबंधन करेंगे या नहीं।
जवाब : अभी कोई इरादा नहीं। कांग्रेस अकेले ही चुनाव लड़ेगी। सपा से गठबंधन की किसी भी स्तर पर बातचीत नहीं हुई। 
सवाल : आपने दिल्ली में राजनीति की है, अब यूपी में सीएम पद की उम्मीदवार हैं। दोनों प्रदेशों की राजनीति में क्या अंतर महसूस किया।
जवाब : उत्तर प्रदेश के सामने दिल्ली तो छोटा सा स्टेट है। पार्टी ने उन्हें जो भूमिका दी है, वह पूरी एनर्जी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेगी। 
सवाल : यूपी में किस सीट से चुनाव लड़ना पसंद करेंगी?
जवाब: यह तो अभी तय नहीं है। चुनाव लड़ना है तो सीट भी कांग्रेस ही तय करेगी। मेरा मकसद सूबे को भ्रष्टाचार से मुक्त कर नई राह पर ले जाना रहेगा। दिल्ली में जब सत्ता संभाली थी तो परेशानियां थी, यहां से भी  परेशानियां ही खत्म करनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed