{"_id":"699899022aacf30e930b357a","slug":"up-delhi-police-constable-commits-suicide-by-shooting-himself-with-service-revolver-was-on-duty-at-ai-summit-2026-02-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: दिल्ली पुलिस के सिपाही ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी, एआई समिट में चल रही थी ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिल्ली पुलिस के सिपाही ने सिर में गोली मारकर की खुदकुशी, एआई समिट में चल रही थी ड्यूटी
Fri, 20 Feb 2026 10:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
अमर उजाला नेटवर्क, बागपत
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 20 Feb 2026 10:55 PM IST
सार
Baghpat News: दिल्ली पुलिस का सिपाही पीयूष अपने गांव बागपत स्थित आजमपुर मुलसम में आया हुआ था। यहां शराब पीने को लेकर मां ने डांट दिया था। मामला इतना बढ़ा कि पीयूष ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
पीयूष की फाइल फोटो और पोस्टमार्टम हाउस पर परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दोघट स्थित आजमपुर मुलसम गांव में शुक्रवार को दिल्ली पुलिस के सिपाही पीयूष (28) ने गांव के ही नवाब के घर में जाकर सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। परिवार वाले उन्हें लेकर मेरठ के निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन जान नहीं बचाई जा सकी। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आजमपुर मुलसम गांव निवासी पीयूष के पिता दिल्ली पुलिस के एसआई सतपाल की नौ साल पहले मौत हो गई थी। मृतक आश्रित कोटे से पीयूष दिल्ली पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हो गए थे, जिनकी ड्यूटी दिल्ली में चल रहे एआई समिट में थी। शुक्रवार को पीयूष घर आए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच अधिकारी सूर्यदीप सिंह ने बताया कि पीयूष ने शराब पी ली। इसके बारे में पता चलने पर उसकी मां प्रवेश ने डांट दिया। पीयूष को गांव के एक युवक पर मां को शराब पीने के बारे में जानकारी देने का शक हो गया और वह पिस्टल लेकर नवाब के घर में चला गया।
उसे रोकने के लिए उसकी मां प्रवेश देवी पीछे-पीछे गई। तभी पीयूष ने सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह भी बताया कि पीयूष ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारी है। इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
स्विजरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है बड़ा भाई
परिवार के प्रशांत ने बताया कि पीयूष का बड़ा भाई पंकज स्विजरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसका परिवार चंडीगढ़ में रहता है। जबकि तीन बहनों की शादी हो चुकी है। पीयूष अपने परिवार में सबसे छोटा और अविवाहित था।
ये भी देखें...
Meerut: रालोद ने फिर उठाई यूपी में चार प्रदेश बनाने की मांग, राष्ट्रीय महासचिव बोले- इस बार अपनाएंगे ये तरीका
परिवार के प्रशांत ने बताया कि पीयूष का बड़ा भाई पंकज स्विजरलैंड में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। उसका परिवार चंडीगढ़ में रहता है। जबकि तीन बहनों की शादी हो चुकी है। पीयूष अपने परिवार में सबसे छोटा और अविवाहित था।
ये भी देखें...
Meerut: रालोद ने फिर उठाई यूपी में चार प्रदेश बनाने की मांग, राष्ट्रीय महासचिव बोले- इस बार अपनाएंगे ये तरीका