फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Crime : Historysheeter Pankaj Rathi was murdered and body found lying in field in Baghpat

हिस्ट्रीशीटर का मर्डर: लाश देख सन्न रह गए ग्रामीण, सामने आई कत्ल की ये बड़ी वजह, अविवाहित था पंकज राठी

Sat, 06 Jan 2024 09:44 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 06 Jan 2024 09:44 PM IST
सार

Baghpat Murder Case : बागपत में हिस्ट्रीशीटर पंकज राठी की हत्या कर दी गई। उसकी हत्या के पीछे ये बड़ी वजह सामने आई है। बताया गया कि पंकज राठी अविवाहित था।

UP Crime : Historysheeter Pankaj Rathi was murdered and body found lying in field in Baghpat
बागपत में हिस्ट्रीशीटर की हत्या - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बागपत के दोघट क्षेत्र में गांगनौली गांव के जंगल में एक लाख के इनामी रहे प्रमोद व सद्दाम गिरोह के सदस्य रहे हिस्ट्रीशीटर पंकज राठी उर्फ गोटा (40) की गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसका शव शनिवार सुबह खेत में पड़ा मिला। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ रंजिशन हत्या करने का मुकदमा दर्ज किया है।



उसके भाई नीरज राठी ने बताया कि पंकज राठी का शुक्रवार की रात गांव में सरगम, भूपेंद्र उर्फ भूरा, सागर के साथ झगड़ा हो गया था। तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसका भाई रात में घर से खेत में चला गया था। वहीं, शनिवार की सुबह उसका शव खेत के पास रास्ते में किसान रोशन पाल ने पड़ा हुआ देखा। उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

पंकज को हत्या की धमकी दे रहे थे आरोपी, घटनास्थल पर संघर्ष भी हुआ
गांगनौली गांव में पंकज राठी को आरोपी लगातार हत्या की धमकी दे रहे थे। उनकी पहले भी कहासुनी हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि पंकज के पास तीन दिन पहले भी आरोपियों का फोन आया था और उसकी छह जनवरी को हत्या करने के लिए कहा था। इसलिए ही आरोपियों ने शुक्रवार रात को पहले झगड़ा किया। पुलिस ने जांच के लिए पंकज का मोबाइल भी कब्जे में लिया है, जिसमें धमकी की रिकॉर्डिंग बताई जा रही है।

पंकज के भाई नीरज राठी ने बताया कि गांगनौली गांव के जंगल में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमी कॉरिडोर के पास उनके खेत हैं। खेत में बनी झोपड़ी में खून और पंकज की चप्पल भी पड़ी थी। इससे यह माना जा रहा है कि शुक्रवार की रात उसी झोपड़ी में तीनों आरोपियों ने पंकज राठी पर हमला किया। घायल होने के बाद पंकज वहां से भागा और उसने जान बचाने के लिए संघर्ष भी किया। झोपड़ी से लगभग 50 मीटर की दूरी पर तीनों आरोपियों ने उसका गला रेत दिया।

विज्ञापन

पार्किंग का लिया था ठेका, थाने में दर्ज करीब 14 मुकदमे
दोघट थाना प्रभारी सोनवीर सिंह ने बताया कि मृतक पंकज राठी उर्फ गोटा दोघट थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ लगभग 14 मुकदमे दर्ज है। वहीं उसके भाई ने बताया कि अपराध छोड़कर पंकज ने दिल्ली में पार्किंग का ठेका लिया था। उसके लिए पचास हजार रुपये भी दिए थे और उसने कहा था कि अब वह दिल्ली में रहेगा।

अविवाहित था पंकज राठी
मृतक हिस्ट्रीशीटर पंकज राठी अविवाहित था। उसका बड़ा भाई अश्वनी राठी दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है और बच्चों समेत दिल्ली में ही रहता था। उससे छोटा भाई नीरज राठी दिव्यांग है। उसकी मां की पहले ही मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: पार्षदों से मारपीट मामला: सपा नेता का विवादित बयान, भाजपा के राज्यमंत्री को जिंदा जलाने की दी चेतावनी

एएसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के भाई ने आरोप लगाया कि झगड़ा होने की रंजिश में सरगम, भूपेंद्र उर्फ भूरा, सागर ने मिलकर पंकज राठी की हत्या की है। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
 

यह भी पढ़ें: किसान आत्मदाह का मामला: उपचार के दौरान जगबीर ने तोड़ा दम, अफसरों के फूले हाथ-पांव, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed