फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Crime: A laborer killed by knife at brick kiln in Baghpat

Murder in Baghpat: साइड में बुलाकर चाकू से गोद डाला, तड़पकर तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 10 Jun 2023 11:55 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: कपिल kapil Updated Sat, 10 Jun 2023 11:55 AM IST
सार

Murder in Baghpat : ईंट भट्ठे पर एक मजदूर को साइड में बुलाकर चाकू से गोद डाला। गंभीर हालत के चलते उसे मेरठ के लिए रेफर किया लेकिन, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
UP Crime: A laborer killed by knife at brick kiln in Baghpat
विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बागपत शहर के नौरोजपुर रोड पर साथियों ने चाकू से गोदकर ईंट भट्ठा मजदूर की हत्या कर दी। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


शहर के नौरोजपुर रोड पर स्थित आयशा कॉलोनी में रहने वाला शहजाद (19) ईंट भट्ठा मजदूर था। वह शनिवार की सुबह भट्ठे पर ईंट पथाई का काम कर रहा था। परिवार के ही अल्ताफ ने बताया कि सुबह के समय दो युवक वहां आए और ईंट भट्ठे पर पथाई कर रहे शहजाद को साइड में बुलाकर चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए शहजाद को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बताया कि मेरठ के अस्पताल पहुंचने से पहले ही शहजाद की मौत हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: मेरठ में भाजपा नेता के घर मिली लाश, बागपत में मजदूर और लैब टेक्नीशियन की हत्या
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, घटना के बाद मजदूर के परिवार में कोहराम मच गया। इस मामले में पुलिस ने दबिश देकर एक युवक को हिरासत लिया और उससे पूछताछ की। सीओ विजय चौधरी का कहना है कि प्राथमिक जांच में मामूली कहासुनी में हत्या किया जाना सामने आ रहा है। जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: अधिवक्ता हत्याकांड: नीरज के सिर पर कई दुश्मनों का हाथ, गिरफ्तारी के बाद खोले राज, मिलकर रची हत्या की साजिश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed