मुन्ना बजरंगी हत्याकांड: आखिर जांच के लिए आएगी सीबीआई, टीम में शामिल रहेंगे बड़े अफसर, जेल में हुआ था मर्डर
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड : आखिर जांच के लिए सीबीआई की टीम बागपत जेल आएगी। इस दौरान कई बड़े अधिकारी भी टीम के साथ रहेंगे। बताया गया कि टीम दो दिन तक जेल में ही रहकर जांच करेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कुख्यात बदमाश रहे मुन्ना बजरंगी की पांच साल पहले हुई हत्या के मामले में जांच करने के लिए सीबीआई की टीम बृहस्पतिवार को बागपत जिला जेल में आएगी। आईजी, डीआईजी, एसपी व एएसपी रैंक के अधिकारी आने की बात कही जा रही है, जो दो दिन तक जेल में रहकर जांच करेंगे। इसके लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र भेजकर सीबीआई टीम का जांच में सहयोग करने के लिए कहा गया है।
झांसी जेल में बंद मुन्ना बजरंगी को पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित से रंगदारी मांगने के मामले में बागपत पेशी के लिए लाया गया था और उसे आठ जुलाई को बागपत जेल भेजा गया था। नौ जुलाई 2018 को बागपत जिला जेल में मुन्ना बजरंगी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मुन्ना बजरंगी के शरीर में 12 गोलियां लगी मिली थीं और उसके शरीर पर कई चोट के निशान मिले थे।
मुन्ना बजरंगी की हत्या का आरोप बागपत जेल में बंद रहे कुख्यात सुनील राठी पर लगा था। पुलिस ने उस समय खुलाया किया था कि ने सुनील राठी और मुन्ना बजरंगी की बहस हो गई थी और इसके बाद सुनील राठी ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मुन्ना बजरंगी पर 40 हत्याओं, लूट, रंगदारी की घटनाओं में शामिल होने के मुकदमे दर्ज थे।
यह भी पढ़ें: आखिर कब रुकेंगे हमले: सुर्खियों में यूपी का ये जिला, खूंखार गुलदार ने छीन लीं चार जिंदगियां, दहशत में पूरा शहर
इस मामले में उसकी पत्नी सीमा सिंह ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि जेल प्रशासन ने सुनील राठी से मिलीभगत करके यह हत्या कराई है। इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की गई थी और उसके बाद सीबीआई जांच के आदेश हुए थे। इसमें कहा गया था कि मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में क्यों शिफ्ट किया गया था? मुन्ना बजरंगी को बागपत जेल में शिफ्ट करने से पहले एक जुलाई से छह जुलाई के बीच उससे किन-किन लोगों ने मुलाकात की। इस तरह के कई अन्य बिंदुओं पर जांच होनी थी, लेकिन लखनऊ सीबीआई की जांच कई साल बाद भी लटकी रही तो उसके बाद वह जांच पिछले साल दिल्ली सीबीआई को ट्रांसफर की गई थी।
यह भी पढ़ें: Bijnor: एनकाउंटर प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच शुरू, मुठभेड़ में मारा गया था ढाई लाख का इनामी आदित्य राणा
इस मामले में अब एक पत्र एसपी को भेजा गया कि बृहस्पतिवार से दो दिन के लिए सीबीआई की टीम बागपत में रहेगी और वह जिला जेल में जाकर मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में जांच करेगी।
सीबीआई की टीम मुन्ना बजरंगी की हत्या के मामले में जांच के लिए बृहस्पतिवार को जिला जेल में आएगी। वह दो दिन तक यहां रहेगी और उनको जांच में सहयोग के लिए जेल प्रशासन को पत्र लिखा गया है। - मनीष कुमार मिश्र, एएसपी