{"_id":"621279ad98cb4e7b7c76f2c7","slug":"up-board-fixed-exam-deadline-baraut-news-mrt5776137100","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड ने परीक्षा की समय-सीमा तय की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड ने परीक्षा की समय-सीमा तय की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरवरी में ही करा लेनी होगी प्री बोर्ड की परीक्षा
डीआईओएस ने स्कूलों को दिए आवश्यक निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। विधानसभा चुनाव 2022 की प्रक्रिया के बीच उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्री बोर्ड और गृह परीक्षा आयोजित किए जाने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है। तय समय सीमा में प्री बोर्ड की लिखित और प्रायोगिक परीक्षा कराने के साथ कक्षा 9 और 11 की वार्षिक गृह परीक्षाएं संपन्न कराई जानी है।
परीक्षाएं आयोजित कराने के संबंध में माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने गत 18 फरवरी को पत्र जारी किया था। इसके पालन में बोर्ड सचिव ने प्री-बोर्ड की लिखित व प्रायोगिक परीक्षा फरवरी के अंतिम सप्ताह तक करा लेने के निर्देश दिए हैं। इसी तरह कक्षा नौ एवं ग्यारह की वार्षिक परीक्षा प्रत्येक दशा में मार्च के द्वितीय सप्ताह तक कराई जानी है। इंडियन इंटर कॉलेज के डायरेक्टर विजयानंद ने बताया कि प्री बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू हो जाएगी। बताया कि प्री बोर्ड के परीक्षार्थियों के प्राप्तांक को मार्च के द्वितीय सप्ताह में और कक्षा नौ व ग्यारह की गृह परीक्षा के प्राप्तांक को मार्च के तृतीय सप्ताह में बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराया जाना है। इसके लिए निर्धारित समय पर परीक्षा संपन्न कराकर बोर्ड को संपूर्ण विवरण अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराना होगा।