फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   UP Board Exams: Exams from February 24, question papers reach centres, will be kept in lockers under CCTV

UP Board Exams: 24 फरवरी से परीक्षाएं, केंद्रों पर पहुंचे प्रश्न पत्र, CCTV की निगरानी में लॉकर में रखे जाएंगे

Thu, 20 Feb 2025 06:42 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: डिंपल सिरोही Updated Thu, 20 Feb 2025 06:42 PM IST
सार

24 फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा शुरू होंगी, सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रश्न पत्र भिजवाए जा चुके हैं। प्रश्न पत्रों को केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा। केंद्र व्यवस्थापक को इसकी जिम्मेदारी साैंपी गई है। 

विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड की 24 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा के लिए जिले के 37 केंद्रों पर प्रश्न पत्र भिजवा दिए गए हैं। अब केंद्र व्यवस्थापकों को प्रश्न पत्र सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बृहस्पतिवार की देर शाम तक कड़ी सुरक्षा में सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंच गए थे।

विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 37 परीक्षा केंद्र बनाए गए है और 13,549 हाईस्कूल व 14,578 इंटरमीडिएट परीक्षार्थी पंजीकृत है। बागपत के श्रीयमुना इंटर कॉलेज में प्रश्न पत्रों को स्ट्रांग रूम में एसडीएम अमरचंद वर्मा की निगरानी में रखे गए थे।
विज्ञापन


24 फरवरी से परीक्षा शुरू हो जाएगी। इससे पहले सभी केंद्रों पर प्रश्न पत्रों को भेज दिया गया है। प्रश्न पत्रों के साथ रिजर्व में रखे गए सेट भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रवाना किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

केंद्रों पर प्रश्न पत्र भेजने के लिए तीन रूट बनाए गए थे और तीनों रूटों पर जोनल मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रश्न पत्र भेजे गए है। वहीं सभी केंद्राें पर पहले ही स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापकों को भेज दिया गया था। प्रश्न पत्रों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट व केंद्र व्यवस्थापक की देखरेख में स्ट्रांग रूम में रखवाए गए है और वहां कैमरे लगवाए गए हैं।

रिजर्व सेट के लिए अलग से अलमारी रखवाई गई है और एक-एक चाबी स्टेटिक व केंद्र व्यवस्थापक के पास रहेगी। यदि प्रश्न पत्र लीक होता है तो इसकी जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापक की होगी और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि उत्तर पुस्तिका एक सप्ताह पहले ही सभी केंद्रों पर भिजवा दी गई थी। डीआईओएस धर्मेंद्र कुमार सक्सेना ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रश्न पत्र भिजवा दिए गए है और केंद्र व्यवस्थापकों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed